आईपीएल के चैयरमैन और राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने ये बाते सहारनपुर नगर निगम के मेयर पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी शशि वालिया के आवास पर पत्रकाराें से कही। उन्हाेंने कहा कि सहारनपुर कांग्रेस की गाेल्डन सीट है आैर कांग्रेस सहारनपुर समेत पूरे प्रदेश में निकाय चुनाव में जाेरदार प्रदर्शन करने जा रही है। राम मंदिर के मुद्दे पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्हाेंने भाजपा पर जमकर आराेप लगाए आैर कहा कि भाजपा की भगवान राम में श्रद्धा नहीं है। पिछले 27 वर्षाें से भाजपा सिर्फ राम मंदिर के मुद्दे काे भुनाती है आैर लाेगाें की भावनाआें से खेलती है आैर चुनाव जीतती है आैर फिल भूल जाती है। इस माैके पर सहारनपुर देहात विधायक मसूद अख्तर, बेहट विधायक नरेश सैनी आैर सहारनपुर में नगर निगम पद के लिए चुनाव लड़ रहे शशि वालिया समेत जिलाध्यक्ष जावेद साबरी, महेंद्र तनेजा, राजकुमार राजू, प्रेम मिगलानी, अजय चानना, गणेश दत्त शर्मा, राजीव वर्मा, कुक्की, अश्वनी आदि माैजूद रहे।