1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज इन सात राशियों में धन लाभ का विशेष योग, जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

आज इन सात राशियों में धन लाभ का विशेष योग, जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 25 May 2018, 8:59 AM IST

Rashifal

आज इन सात राशियों में धन लाभ का विशेष योग, जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

जानिये आज का राशिफल बता रहे हैं प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी (ज्योतिषाचार्य)

मेष राशि

नामाक्षर - चू , चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

राशि स्वरूप: मेंढा जैसा

राशि स्वामी- मंगल

अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो नौकरी की तलाश आपकी पूरी हो सकती है। कल कोई काम आ सकता है। आय में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में नई जिम्मेदारियां बढ़ेगी। दिन अच्छा रहेगा किसी भी अवसर को ना गवाएं।

वृष राशि

नामाक्षर - ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

राशि स्वरूप- बैल जैसा

राशि स्वामी- शुक्र

बहुत पुराने मित्र से मुलाकात होती दिखाई दे रही है। आप अपने पेट का थोड़ा सा ध्यान रखिए। भवन से संबंधित निवेश में लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा प्रतिष्ठा पर चोट लग सकती है।

मिथुन राशि

नामाक्षर - का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

राशि स्वरूप- स्त्री-पुरुष आलिंगनबद्ध

राशि स्वामी- बुध

यदि आप आईटी प्रोफेशनल हैं तो निश्चित सफलता प्राप्त होगी। कार्य क्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी। किसी भी प्रकार की साझेदारी के व्यापार से बचें। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। फालतू खर्चे से बचें।

कर्क राशि

नामाक्षर - ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

राशि स्वरूप- केकड़ा

राशि स्वामी- चंद्रमा

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। किसी भी कार्य में जल्दबाजी ना दिखाएं हानि हो सकती है। कार्यक्षेत्र का तनाव आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है।

सिंह राशि

नामाक्षर- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

राशि स्वरूप- शेर जैसा

राशि स्वामी- सूर्य

वाद विवाद से बचें । गुस्से को नियंत्रण में रखें । लंबे समय को ध्यान में रखते हुए निवेश करेंगे तो लाभ होगा । यदि किसी परेशानी में हैं तो आश्चर्यजनक रूप से आपका भाई सहयोग करेगा।

कन्या राशि

नामाक्षर- ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

राशि स्वरूप- कन्या

राशि स्वामी- बुध

शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों को नए अवसर प्राप्त होंगे। नया वाहन खरीदना चाहते हैं तो दिन अच्छा है । निवेश के लिए दिन अनुकूल नहीं रहेगा। परोपकार और सामाजिक कार्य आज आपको आकर्षित करेंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त नहीं होगा।

तुला राशि

नामाक्षर - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

राशि स्वरूप- तराजू जैसा

राशि स्वामी- शुक्र

क्रोध से बचें । अपने तनाव को सार्वजनिक न करें । कार्यालय में असहयोग का माहौल रहेगा। धन कमाने के लिए अच्छा दिन है । विरोधियों से सावधान रहें। आज आपके वैवाहिक जीवन का सबसे अच्छा दिन हो सकता है।

वृश्चिक राशि

नामाक्षर - तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

राशि स्वरूप- बिच्छू जैसा

राशि स्वामी- मंगल

समस्याएं बढ़ सकती हैं । माता से सहयोग प्राप्त होगा। पिता का स्वास्थ्य अस्थिर रहेगा। आय में वृद्धि होगी। भविष्य के लिए की गई योजनाएं बीच में अटक सकती हैं । जीवनसाथी के व्यवहार से ना खुश रहेंगे।

धनु राशि

नामाक्षर - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

राशि स्वरूप- धनुष उठाए हुए

राशि स्वामी- बृहस्पति

कार्य क्षेत्र मे जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। वाहन ध्यान से चलाएं । घर में कुछ भी बदलाव ना करें अन्यथा परिजनों के साथ अनबन हो सकती है। व्यवसाय के लिए की गई यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी।

मकर राशि

नामाक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

राशि स्वरूप- मगर जैसा

राशि स्वामी- शनि

नए विचार दिमाग में आएंगे जो लाभदायक सिद्ध होंगे। जीवनसाथी के साथ वाद विवाद से बचें। व्यापार के सिलसिले में की गई लंबी यात्राएं लाभदायक सिद्ध होगी। जीवनसाथी के साथ संबंध सुधरेंगे।

कुंभ राशि

नामाक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

राशि स्वरूप- घड़े जैसा

राशि स्वामी- शनि

बीमारियों से बचें। निवेश से लाभ होगा लेकिन अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। कार्यक्षेत्र में जरा सी चूक भारी पड़ सकती है। अकल्पनीय रूप से कहीं से ऐसा निमंत्रण आ सकता है जिसके बारे में आपने सोचा भी ना हो । जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।

मीन राशि

नामाक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

राशि स्वरूप- मछली जैसा

राशि स्वामी- बृहस्पति

कार्य क्षेत्र मे जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। धैर्य की परीक्षा हो सकती है। अचानक धन प्राप्ति क योग ?ग बन सकते हैं। सेकेंड हैंड कार या बना बनाया मकान लेना चाह रहे हैं तो विचार कर सकते हैं।