5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानिये क्‍या हुआ, जब स्‍कूल में पढ़ रहे बच्‍चों के सामने अचानक आया बारहसिंगा, देखें वीडियो-

सहारनपुर स्थित घाड़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में अचानक जंगल से आए बारहसिंगा को देखकर बच्चे डर गए आैर जोर-जोर से चिल्लाने लगे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 31 Oct 2017, 9:51 AM IST

saharanpur

सहारनपुर. बच्चे स्कूल में पढ़ रहे थे कि अचानक जंगल से एक बारहसिंगा स्कूल में आ घुसा। इस बारहसिंगा काे देखकर बच्चे डर गए आैर चिल्लाने लगे। उधर बच्चाें की चीख सुनकर यह बारहसिंगा भी सहम गया। इस तरह बच्चे बारहसिंगा से आैर बारहसिंगा बच्चाें से डरता रहा आैर दाेनाें ही स्कूल में सहमकर खड़े हाे गए। बच्चाें की चीख सुनकर आए गांव वालाें ने इसकी खबर वन विभाग की दाे आैर इस तरह गांव वालाें की मदद से वन इस बारहसिंगा काे पकड़ लिया।

घटना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव खेड़ी स्थित प्राथमिक विद्यालय की है। यहां अचानक जंगल से भागकर आए एक बारहसिंगा ने प्राथमिक विद्यालय में घुसकर उत्पात मचा दिया। प्राथमिक विद्यालय में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं ने बारहसिंगा देखा ताे वह डर गए आैर शाेर मचा दिया। बच्चों की चीच-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे अध्यापकों व ग्रामीणों ने सभी छात्र-छात्राओं को स्कूल के एक कमरे में बंद कर दिया और पुलिस व वन विभाग की टीम को सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस आैर वन विभाग की टीम प्राथमिक विद्यालय पहुंची और कड़ी मशक्‍कत के बाद इस बारहसिंगा काे काबू में किया।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, दो युवकों की दर्दनाक मौत, 3 घायल

यह भी पढ़ें- नोएडा के जेएसएस इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र ने हॉस्‍टल के कमरे में किया सुसाइड

यह भी पढ़ें- 4 किलो चरस के साथ तीन कश्मीरी गिरफ्तार, पुलिस को शक, PAK से हो सकता है कनेक्शन

वन विभाग की टीम ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर-ट्राॅली में ले गई जंगल

इसके बाद वन विभाग की टीम ग्रामीणों की मदद से स्कूल में घुसे बारहसिंगा काे एक ट्रैक्टर-ट्राली में लादकर नोशेरा के जंगल में की ओर ले गई। वहीं डर के मारे सहमे कमरे में बंद स्कूली बच्चों की दोपहर 2 बजे छुट्टी कराकर सभी छात्र-छात्राओं उनके घर भेज दिया गया। इस घटना के बाद से स्कूली बच्चे बेहद डरे हुए हैं।