26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खिलाड़ियों को परोसा गया शौचालय में रखा खाना, खेल अधिकारी ने कहा, आरोप निराधार

सहारनपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों को परोसे जाने वाले चावलों से भरा बर्तन शौचालय में रखा हुआ था। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिससे एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 18 Sep 2022, 5:22 PM IST

खिलाड़ियों को परोसा गया शौचालय में रखा खाना, खेल अधिकारी ने कहा, आरोप निराधार

खिलाड़ियों को परोसा गया शौचालय में रखा खाना, खेल अधिकारी ने कहा, आरोप निराधार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों को परोसे जाने वाले चावलों से भरा बर्तन शौचालय में रखा हुआ था। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिससे एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार, सहारनपुर जिले में शुक्रवार 16 सितंबर से शुरू हुए तीन दिवसीय स्टेट लेवल अंडर.17 गर्ल्स कबड्डी टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे करीब 200 खिलाड़ियों को कथित तौर पर शौचालय में रखा हुआ चावल परोसा गया। सहारनपुर के खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज किया है।

खाना अच्छी गुणवत्ता का

सहारनपुर के खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने कहा, यहां खिलाड़ियों को परोसा जाने वाला खाना अच्छी गुणवत्ता का होता है। स्विमिंग पूल के पास पारंपरिक तरीके से ईंट का चूल्हा बनाया जाता है और उन पर बड़े बर्तनों में चावल, दाल और सब्जी आदि खाना पकाया जाता है।

यह भी पढ़े - यूपी विधानमंडल मानसून सत्र सोमवार से, एक दिन महिलाएं चलाएंगी सदन

चावल को प्लेट में निकालकर शौचालय में रखा

कैंप के एक खिलाड़ी ने कहाकि, बर्तन से पके हुए चावल को एक बड़ी प्लेट में निकालकर शौचालय के फर्श पर रख दिया गया था। चावल की थाली के पास कागज के एक टुकड़े पर बची हुई पूरी थी। फिर उन्हीं चावलों को खिलाड़ियों को दोपहर के भोजन में परोसा गया था।

यह भी पढ़े - बिहार सीएम नीतीश कुमार को भाजपा ने दिखाया आईना, कहा जब्त होगी जमानत

रसोइयों को फटकार लगाई

कुछ खिलाड़ियों ने स्टेडियम के एक अधिकारी के सामने यह मामला उठाया। अधिकारी ने खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना को सूचित किया। जिन्होंने रसोइयों को फटकार लगाई। खेल अधिकारी ने कहा, जगह की कमी थी लेकिन स्टेडियम के पूल के पास खाना बनाया गया था।