पुलिस इससे पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर ये व्यक्ति कहां से चरस लेकर आता था और इसके तार कितने लोगों से जुड़े हैं। अभी तक की प्राथमिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि यह व्यक्ति युवाओं को भी चरस सप्लाई करता है। पुलिस ने इस आराेपी काे चरस सप्लाई करने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की मानें तो पूछताछ में इसने बताया कि एक व्यक्ति उसके पास चरस लेने पहुंचने वाला था लेकिन इससे पहले ही पुलिस आ गई।