29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सहारनपुर पुलिस ने उत्तराखंड से 5000 के दो इनामी गैंगस्टर को किया गिरफ्तार

पुलिस पकड़ने गई थी एक गैंगस्टर को मौके से मिले दो पांच हजारी, पुलिस को एक बदमाश के साथ दूसरा मिला फ्री, जानिए क्या है पूरा माजरा

2 min read
Google source verification
Saharanpur Police

सहारनपुर. एक के साथ एक फ्री। अभी तक आपने ऐसा सिर्फ नामी कंपनियों के प्रोडक्ट पर स्कीम के तहत सुना होगा। लेकिन, सहारनपुर पुलिस के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस 5000 के एक इनामी को गिरफ्तार करने पहुंची थी, लेकिन इस इनामी से मिलने के लिए दूसरा इनामी आया हुआ था और इस तरह पुलिस के साथ दो-दो इनामी लग गए। पुलिस ने दोनों को ही गिरफ्तार कर लिया।

यह घटना सहारनपुर के देहरादून रोड की है। जनकपुरी थाना पुलिस को सूचना मिली कि सहारनपुर का गैंगस्टर और 5000 का इनामी रवि उर्फ धर्मपाल नौ गजा पीर के पास है। यहां ये किसी से मिलने के लिए पहुंचा है। इस सूचना पर पुलिस ने दबिश दी तो पता चला कि रवि उर्फ धर्मपाल जिस से मिलने के लिए 9:00 बजे पीर के पास पहुंचा था, वह खुद भी 5000 का इनामी अर्जुन पुत्र मदन है। पुलिस यहां केवल रवि की तलाश में पहुंची थी, लेकिन जब पूछताछ की गई तो पता चला कि दूसरा व्यक्ति जिसका नाम अर्जुन है, वह भी 5000 का इनामी है। इस तरह पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

जनकपुरी थाना पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया रवि उर्फ धर्मपाल लूट की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। इस पर 5000 का इनाम घोषित था। रवि मूल रूप से कोतवाली देवबंद क्षेत्र के गांव दुगचाड़ा का रहने वाला है। वह बुधवार को अर्जुन पुत्र मैदान निवासी आर्य नगर चौक गांधी नगर ज्वालापुर जिला हरिद्वार से मिलने के लिए गागलहेड़ी के पास पहुंचा था। तभी पुलिस को सूचना मिली और इसी सूचना पर रवि और इसके साथ ही अर्जुन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें दोपहर बाद जेल भेज दिया गया है।

देव भूमि हरिद्वार में रह रहा था रवि
पुलिस पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि सहारनपुर की कोतवाली देवबंद का रहने वाला गैंगेस्टर अभी और धर्मपाल हरिद्वार के ज्वाला पुर निवासी अर्जुन पुत्र मदन के साथ हरिद्वार में ही रह रहा था। यही से वह घटना को अंजाम दे रहे थे। पुलिस का दावा है कि यह दोनों नई वारदात को अंजाम देने की फिराक में ही पहुंचे थे।