1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति को मिला बोलने का मौका तो पत्नी से कही ऐसा बात, जिसे सुनकर हंसने लगे पुलिसकर्मी

सहारनपुर में जब रोका गया बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चला रही युवतियों व महिलाओं के मिले चौंकाने वाले जवाब
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 12 May 2018, 10:52 AM IST

Saharanpur Police

शिवमणि त्यागी, सहारनपुर। 'अरे दीदी महिलाआें काे भी हेलमेट लगाना हाेता है क्या? ये ताे हमें आज तक मालूम नहीं ही था। आपने कभी हेलमेट के लिए टाेका ही नहीं ताे हमने भी इस बारे में कभी गंभीरता से साेचा नही नहीं। बच्चे काे डॉक्टर के यहां दिखाना था ताे मैंने साेचा इसमें हेलमेट की क्या जरूरत है। आंटी बस आज छाेड़ दीजिए, अब बात समझ में बात आ गई है। आगे से हेलमेट लगाकर ही निकलूंगी।' ये काेई जुमले नहीं हैं, बल्कि हेलमेट ना लगाने के महिलाआें के बहाने हैं।

यह भी पढ़ें: कैराना उपचुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ के साथ दिखे कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद, जानिए क्या है सच्चाई

एसएसपी के निर्देश पर की गई चेकिंग

दरअसल, शुक्रवार रात काे एसएसपी बबलू कुमार के निर्देश पर सहारनपुर महिला थाना प्रभारी कल्पना त्यागी ने वूमेन पाॅवर टीम के साथ काेर्ट राेड पर दुपहिया वाहनाें की चेकिंग की। इस दाैरान मुख्य रूप से स्कूटी चेक की गईं आैर बगैर हेलमेट चलने वाली युवतियाें आैर महिलाआें के चालाना किए गए। आपकाे यह जानकर हैरानी हाेगी कि करीब एक घंटे तक चली इस चेकिंग के दाैरान एक भी महिला काेर्ट राेड से एेसी नहीं निकली, जिसने हेलमेट लगाया हाे।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार की पुलिस नशे में यह काम भी करती है, जानिए इस युवती से पूरा मामला...

पति ने पुलिसकर्मियों के सामने ही पत्नी को दी नसीहत

इस दौरान 13 युवतियाें आैर महिलाआें से माैके पर ही हेलमेट मंगवाया गया। इनमें से तीन ने नया हेलमेट खरीदा जबकि बाकी ने घर फाेन करके मंगाया। इस दाैरान एक महिला का पति घर से हेलमेट लेकर पहुंचा ताे पति काे भी बाेलने का माैका मिल गया। पुलिस के सामने ही उसने पत्नी काे नसीहत देते हुए कहा, देखा पति की बात नहीं मानने का यही नतीजा हाेता है। मैंने तुम्हें कितनी बार कहा है कि हेलमेट लगाए बगैर मत निकला कराे, लेकिन तुम मेरी सुनती कहा हाे। यह सुनने के बाद पुलिसकर्मियों की भी हंसी छूट गई। इसके बाद पति की बात मानते हुए महिला ने कहा कि वह अब हेलमेट के बगैर नहीं निकलेगी। इसके बाद ही इस दंपति काे जाने दिया गया।

यह भी पढ़ें: आजम खान का योगी सरकार पर तंज-ये है राम राज्य की सरकार

युवतियों ने कहा- बालों के पफ बिगड़ जाएंगे

अपनी सास के साथ स्कूटी पर आईसक्रीम खाने जा रही एक महिला ने पूछने पर यह जवाब दिया कि महिलाआें के लिए भी हेलमेट जरूरी हाेता है, यह ताे उन्हें पता ही नहीं था। अपने बेटे के साथ जा रही एक महिला बाेली कि वह ताे बेटे काे सिर्फ डॉक्टर के पास ले जा रही हैं। अब इतनी सी दूर के लिए भी क्या हेलमेट लगाना पड़ेगा? इतना ही नहीं जब दाे युवतियाें काे राेककर उनसे हेलमेट ना लगाने के पीछे कारण पूछा ताे उन्हाेंने कहा कि बालाे के पफ ना बिगड़ जाए इसलिए उन्हाेंने हेलमेट नहीं लगाया था लेकिन अब वह आगे से एेसी गलती नहीं करेंगी। हेलमेट लगाकर ही घर से निकलेंगे।

यह भी पढ़ें: आज भूलकर भी न खरीदें ये 8 वस्तुएं, नहीं तो बनेंगे शनि के कोप का भाजन

एक घंटे में किए गए 15 चालान

महिला थाना प्रभारी कल्पना त्यागी ने बताया कि करीब एक घंटे की चेकिंग के दाैरान कुल 15 चालाना किए गए आैर करीब 2000 रुपये जुर्माना वसूला गया। करीब 13 युवतियाें आैर महिलाआें से माैके पर ही हेलमेट मंगाए गए। उन्हाेंने यह भी बताया कि यह अभियान जारी रहेगा आैर सिटी में अलग-अलग स्थानाें पर चेकिंग की जाएगी।

देखें वीडियो: देश में बाल जन्म मृत्युदर को रोकने लिए विश्व स्तरीय अर्ली इंटरवेंशन सेंटर शुरू