26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

heart surgery कराने गए सहारनपुर के व्यक्ति की देहरादून में माैत, corona रिपार्ट आई पॉजिटिव

Highlights heart surgery कराने देहरादून गए सहारनपुर के एक व्यक्ति की इलाज के दाैरान माैत हाे गई। corona report positive आने के बाद मृतक के saharanpur में रह रहे पूरे परिवार काे क्वारेंटॉइन कर दिया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 4 Jun 2020, 10:03 PM IST

Coronavirus:  कोरोना से गुजरात में बीते 24 घंटे में 30 ने दम तोड़ा, राज्य में मृतकों की संख्या 1100 से भी ज्यादा

Coronavirus: कोरोना से गुजरात में बीते 24 घंटे में 30 ने दम तोड़ा, राज्य में मृतकों की संख्या 1100 से भी ज्यादा

सहारनपुर। हार्ट ( Heart) का ऑपरेशन कराने के लिए देहरादून गए सहारनपुर के एक व्यक्ति की उपचार के दाैरान मौत हाे गई। स्वास्थ्य विभाग माैत का कारण हार्ट अटैक काे मान रहा है लेकिन मृतक की कोरोना रिपाेर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके बाद सहारनपुर में रह रहे उसके पूरे परिवार क्वारेंटॉइन करा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: गन्ना किसान ने की आत्महत्या, पेड़ पर लटका मिला शव

काेतवाली सदर बाजार क्षेत्र के माेहल्ला गाेविंद नगर के रहने वाले एक व्यक्ति काे बुधवार शाम देहरादून के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। ह्दय की परेशानी हाेने की वजह से इन्हे देहरादून ले जाया गया था। हालत गंभीर देखते हए डॉक्टर ने ऑपरेशन ( heart surgery) की सलाह दी। इससे पहले कोरोना ( COVID-19 virus ) की जांच भी कराई गई थी। ऑपरेशन से पहले ही इनकी माैत हाे गथी। मौत के बाद कोरोना रिपाेर्ट भी पॉजिटिव आ गई। सहारनपुर में कोविड-19 की नोडल अधिकारी शिवांका गौड का कहना है कि, मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: NOIDA: भाजपा के पूर्व अध्यक्ष को पुलिस ने किया गिरफ्तार, थाने के बाहर धरने पर बैठे पार्टी कार्यकर्ता

कोरोना रिपाेर्ट पॉजिटिव आई है इसलिए परिवार काे क्वारेंटॉइन कराया गया है। रिश्तेदारों काे भी क्वारेंटॉइन कराया जा रहा है। गुरुवार काे सहारनपुर में 148 संदिग्धों के नमूने भी लिए गए हैं जिन्हे जांच के लिए भेजा गया है। जिले में 23 लोगों काे क्वारेंटॉइन सेंटर भेजा गया है। अगर पूरे जिले की रिपाेर्ट पर नजर डाली जाए ताे गुरुवार तक सहारनपुर में 9,313 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं। इनमें से 8,355 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। अभी भी 705 नमूनों की जांच आना शेष है।