
साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 जुलाई: इन राशियों में बन रहे धन लाभ के विशेष योग, जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य से बेहतर है। व्यापार और कार्य क्षेत्र में इस सप्ताह आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। इस सप्ताह मन लगाकर काम कीजिएगा। कार्य में रोचकता लाएं इससे आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। अच्छी बात यह है कि इस सप्ताह परिवार के सदस्यों और मित्रों का भी आपके प्रति झुकाव रहेगा। आपको मित्रों का पूरा सहयोग मिलने वाला है। इससे, इस सप्ताह जो छोटी मोटी कठिनाइयां आपके सामने आएंगी उनसे आप मजबूती से निपट सकेंगे। इस सप्ताह नकारात्मक विचारों को नहीं आने देना है। हर कार्य को पॉजिटिव नजरिए के साथ करते हुए आगे बढ़ना है। कार्यक्षेत्र और व्यापार क्षेत्र में भी आसपास के लोग आपके प्रति सहयोगी व्यवहार रखेंगे और इसका लाभ आपको जरूर लेना चाहिए।
वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए यह सप्ताह सुधारवादी है। अगर आपका मन अपने कार्य और व्यापार में नहीं लग रहा है तो यह सप्ताह आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यह सप्ताह आपके मन को एकाग्र करने वाला है। आपका मन अपने कार्य में लगेगा। इसके लिए आपको भी मानसिक रूप से थोड़ा तैयार रहने की जरूरत है। इस सप्ताह आप अपने भीतर एक नई ऊर्जा का संचार होते हुए महसूस करेंगे। आपके लिए अच्छी बात यह है कि यह सप्ताह मान-सम्मान लेकर आपके लिए आ रहा है और आर्थिक लाभ के साथ-साथ सामाजिक प्रतिष्ठा भी आपकी इस सप्ताह बढ़ने वाली है इस सप्ताह आप को दूर अच्छे समाचार मिलने के योग भी बन रहे हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य से थोड़ा कम बेहतर रहने वाला है। इस सप्ताह आप को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य बिगड़ने से मानसिक चिंताएं भी आप को घेर सकती हैं, लेकिन आप सकारात्मक सोच के साथ इस सप्ताह आगे बढ़ेगा अच्छी खबर है कि आपको धन लाभ के योग इस सप्ताह बन रहे हैं। यह सप्ताह मधुर व्यवहार करने का है आपकी वाणी और व्यवहार से लोग विचलित हो सकते हैं। इसलिए ध्यान रखिएगा कि अपने व्यवहार में कठोरता मत आने दीजिए। इस सप्ताह आपके जीवन में कुछ ऐसी घटनाएं भी घट सकती हैं जो अचानक ही होंगी।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य है, लेकिन इस सप्ताह आलस आपको घेरेगा। इस सप्ताह आप चिड़चिड़ापन भी महसूस कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों से आपकी बहस हो सकती है। बावजूद इसके घर का माहौल बदलेगा आप के सीनियर आपसे इस सप्ताह खुश रहेंगे और आपके कार्यों से प्रभावित होंगे। यह सप्ताह आपके लिए प्रमोशन के योग लेकर आया है। इसलिए कार्यक्षेत्र में सभी कार्य पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ करें। इस सप्ताह ईश्वर का स्मरण करने से आपके सारे बिगड़े काम बन जाएंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह बेहद अच्छा है। इस सप्ताह आप में नई ऊर्जा का संचार होगा आप कार्यों की अधिकता होने के बावजूद भी थकावट बिल्कुल नहीं महसूस करेंगे। आपके पिता के कार्यक्षेत्र में भी विस्तार होगा। इस सप्ताह बस आपको इतना ध्यान रखना है कि अपनी वाणी को संयमित रखना है। कठोर या कड़वा बोलने से आप के सम्मान में कमी आ सकती है। इसलिए वाणी पर संयम बनाकर रखें। स्वास्थ्य संबंधी भी कुछ परेशानियां इस सप्ताह आ सकती हैं। इसलिए घर से बाहर जब भी कुछ खाएं तो सावधान रहिएगा।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। इस सप्ताह आप के मान सम्मान में वृद्धि होगी और आर्थिक रुप से लाभ मिलने के योग भी बन रहे हैं। इस सप्ताह मित्रों का सहयोग भी आपको मिलेगा, लेकिन आपको मित्रों से संबंध अच्छे बनाए रखने हैं। इस सप्ताह क्रोध आपका नुकसान करने के लिए आप पर हावी होने की कोशिश करेगा। इसलिए बातचीत करते समय संयमित रहें और गुस्से को अपनी दिनचर्या से दूर ही रखें। पारिवारिक माहौल बेहतर होगा। इस सप्ताह परिवार के सदस्यों से मन की बात करना अच्छा है और उनके साथ समय बिताने से परिवार का माहौल और बेहतर होने वाला है।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य से थोड़ा कम बेहतर रहने वाला है। इस सप्ताह आपके मन में उथल-पुथल मची रहेगी। आप सोच में डूबे रहेंगे और इससे आप मानसिक रूप से खुद को थका हुआ महसूस करेंगे। ध्यान रहे इस सप्ताह आप को अचल संपत्ति के के मामलों से दूर रहना है। इस सप्ताह यात्रा आपके लिए उचित नहीं है। इसलिए जब तक बहुत जरूरी ना हो यात्रा करने से बचें। अगर आप छात्र हैं तो आपके लिए यह सप्ताह बेहद अच्छा है। इस सप्ताह मन लगाकर पढ़ाई करें इस सप्ताह की गई पढ़ाई जीवन भर आपके काम आने वाली है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए सप्ताह बेहद अच्छा है। इस सप्ताह आप के पुराने ऐसे कार्य जो किन्ही कारणों से पूर्ण नहीं हो पा रहे थे इस सप्ताह उन्हें पूर्ण करने का मौका है। इस सप्ताह आप की रूचि कलात्मक कार्यों में भी बढ़ेगी और घर में माहौल अच्छा रहेगा, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। आपकी पुरानी बीमारियों में भी इस सप्ताह सुधार होने वाला है। आपको आराम मिलने वाला है। अच्छी बात यह है कि आर्थिक रुप से यह सप्ताह बेहतर है और आर्थिक लाभ के योग आपके लिए बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग भी आपको इस सप्ताह मिलने वाला है। आपको सिर्फ अपने गुस्से पर काबू रखना है और वाणी में मधुरता बनाए रखनी है।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह आर्थिक रूप से थोड़ा सा कष्टदायक साबित हो सकता है, लेकिन आपको ध्यान रखना है इस सप्ताह उधार लेने से आपको बचना है। आपका कार्य सामान्य रूप से चलता रहेगा, लेकिन इस सप्ताह आपको कुछ ऐसी खबरें सुनने को मिलेंगी जो आपके मन को दुखी कर देंगी। इस सप्ताह धार्मिक कार्यों में शामिल होना आपके लिए बेहतर है। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। अगर आप छात्र हैं पढ़ाई कर रहे हैं तो यह सप्ताह आपके लिए अच्छा है और इस सप्ताह की गई मेहनत का फल आप को पूर्ण रुप से मिलने वाला है।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए सप्ताह थोड़ा कम बेहतर है। इस सप्ताह आपको सावधानी बरतनी होगी। वाहन चलाते समय आपको बेहद सावधान रहना है। जब तक बहुत जरूरी ना हो वाहन चलाने से आपको बचना है और रफ्तार से दूरी बनाए रखनी है। इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य के प्रति भी आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आलस आपको घेरे रहेगा। ध्यान रखने की बात यह है कि इस सप्ताह आपके कही हुई बात किसी का दिल दुखा सकती है। इसलिए वाणी में मधुरता बनाए रखिएगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए भी यह दिन सामान्य रूप से थोड़ा कम बेहतर रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। घर से बाहर खाने पीने की वस्तुओं में सावधानी बरतें। इस सप्ताह आलस आप पर हावी रहेगा इसलिए दैनिक कार्यों का टाइम टेबल बना लें जिससे दैनिक कार्य प्रभावित ना हो। इस सप्ताह अपने व्यवहार में आपको मधुरता लानी होगी अन्यथा परिवार के ही किसी सदस्य से आपका विवाद हो सकता है या किसी मित्र के साथ भी आपके मतभेद हो सकते हैं। इसलिए अपने व्यवहार में मधुरता रखिएगा गुस्सा इस सप्ताह आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य है। इस सप्ताह आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा धार्मिक कार्यक्रमों में आप हिस्सा लेंगे। इस सप्ताह घर में माहौल अच्छा बना रहेगा। यात्रा के योग भी आपके लिए बन रहे हैं। इस सप्ताह आपको बुजुर्गों की सेवा करनी है। बुजुर्गों की सेवा करने से और उनका आशीर्वाद मिलने से आपके सारे बिगड़े काम बन जाएंगे और आपको शुभ फलों की प्राप्ति भी बुजुर्गों की सेवा करने से इस सप्ताह मिलेगी।
Published on:
15 Jul 2018 10:43 am

बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
