सहारनपुर एसएसपी Saharanpur SSP दिनेश कुमार पी IPS Officer Dinesh Kumar p के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने नाम खालिद पुत्र आबिद निवासी मोहल्ला पछला कस्बा व थाना बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर, हसरत पुत्र मंजूर निवासी ग्राम रसूलपुर दबेड़ी कस्बा व थाना बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर और फहीम पुत्र इमरान निवासी ढोली खाल सहारनपुर बताये हैं। इन तीनों को सहारनपुर की बिहारीगढ़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की एक बीट कार संख्या DL 3c 6210, एक मारुति 800 संख्या UP 07 H 704, एक वैगनआर संख्या UK 07 2654 समेत एक बिना नंबर की स्कोडा कार बरामद की है। इनके कब्जे से पुलिस ने तीन तमंचे भी बरामद किए हैं।