एसपी सिटी राजेश कुमार के अनुसार सीओ नकुड अरविंद पुंडीर की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया गया है। एसआईटी में तीन इंस्पेक्टर समेत सर्विलांस टीम और साइबर क्राइम टीम को भी शामिल किया गया है। एसआईटी सभी तथ्यों के आधार पर इस मामले की जांच करेगी और इस हेराफेरी में लिप्त अन्य लोगों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।