27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डीजे पर बजवाया एेसा गाना, गुस्साए ग्रामीणाें ने बजा दिया बारातियाें का बैंड, सात घायल

शादी समाराेह में बारातियाें ने डीजे पर एेसा गाना चलवा दिया जिसे लेकर विवाद हाे गया आैर जमकर लात घूसे चले। इस हमले में सात लाेग घायल हाे गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 5 Jul 2018, 7:52 PM IST

saharanpur news

barati

सहारनपुर।

शादी सामराेह में बज रहे डीजे पर पसंद का गाना बजवाने काे लेकर घरातियाें आैर बारातियाें में विवाद हाे गया। मामला इतना बढ़ा कि कुछ ही देर में यहां जमकर लात घूसे चलने लगे आैर शादी के माहाैल में अफरा-तफरी मच गई। करीब आधे घंटे तक चले इस हंगामे में सात बाराती घायल हाे गए। बताया जाता है कि ग्रामीणाें ने बारातियाें काे दाैड़ा-दाैड़ा कर पीटा आैर करीब आधे घंटे तक जमकर बारातियाें का बैंड बजाया। इस घटना के बाद दूल्हा ताे अपनी दुल्हन काे लेकर लाैट गया लेकिन बाराती अब पुलिस थानाें के चक्कर लगा रहे हैं। बारातियाें का कहना है कि उन पर जाे हमला हुआ है उसकी रिपाेर्ट लिखी जाए आैर हमलावराें के खिलाफ कार्रवाई हाे।

OMGः यहां दाे मासूमाें की जान भी नहीं ताेड़ पाई सिस्टम की नींद, स्कूली बच्चाें की माैत के बाद भी ये है हकीकत, देखे वीडियाे

ये है पूरा मामला

दरअसल क्षेत्र के गांव भावसी में पड़ाेसी जिले शामली के गांव मानकपुर से बारात आई थी। सब कुछ ठीक था आैर सभी एक साथ डीजे पर डांस कर रहे थे। अचानक यहां अपनी पसंद का गाना बजवाने काे लेकर विवाद हाे गया। इसके बाद गुस्साए घरातियाें यानि ग्रामीणाें ने बारात में युवकाें का बैंड बजा दिया। बताया जाता है कि ग्रामीणाें ने बारितियाें काे दाैड़ा-दाैड़ाकर पीटा। इससे शादी समाराेह में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस भी गांव पहुंची लेकिन तब तक काफी देर हाे चुकी थी आैर हमला करने वाले फरार हाे चुके थे। शामली जनपद के गांव मानकपुर निवासी भूरा पुत्र इसम सिंह ने नानौता थाने में दी गयी तहरीर में बताया कि उसके गांव के रहने वाले रणधीर के लडके सुंदर की बारात नानौता थाना क्षेत्र के गांव भाबसी में आई हुई थी। बताया कि वह खुद आैर उनके गांव के अन्य लाेग जाे घायल हुए हैं वह सभी इसी बारात में आए थे। सब कुछ ठीक था आैर डीजे पर डांस चल रहा था। इसी दाैरान भावसी निवासी कुछ युवकों ने बारात में नाच रहे भूरा पुत्र इसम सिंह, रणजीत पुत्र ज्ञान सिंह, गुरमीत पुत्र मुकेश अरविंद पुत्र ओम सिंह, फन्तू पुत्र मुकेश, नेहरू पुत्र सिमरू, आरजू पुत्र जगदीश के साथ मारपीट कर दी। इन्हाेंने पंच के साथ मारपीट करते हुए बारातियाें काे दाैड़ा दिया। इस हमले में ये सभी लाेग घायल हाे गए। इस घटना में करीब आठ लाेग घायल हुए हैं। इनमें से सात का स्थानीय चिकित्सकाें के यहां इलाज चल रहा है जबकि एक काे सहारनपुर रेफर कर दिया गया है। उधर दूल्हा अपनी दुल्हन काे लेकर रवाना हाे गया आैर बाराती यहां डॉक्टराें आैर पुलिस के चक्कर लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि दाेनाें गांवाें के बीच करीब पांच किलाेमीटर की दूरी है आैर पहले भी इनके बीच यहां विवाद चल रहा था। नानाैता थाना प्रभारी का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।