जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह बिहार से एक टीम सहारनपुर पुलिस लाइन पहुंची और इस टीम ने सहारनपुर एसएसपी बबलू कुमार से फोर्स की मांग की। स्थानीय पुलिस अफसरों ने बिहार से आई विजिलेंस टीम के अफसरों को फोर्स तो मुहैया करा दी, लेकिन इस कार्रवाई को गोपनीय रखा गया। दोपहर बाद एसएसपी सहारनपुर बबलू कुमार ने बिहार से विजिलेंस टीम के सहारनपुर पहुंचने और छापामार कार्रवाई के लिए पुलिस लाइन से फोर्स लेने की पुष्टि की। यह कार्रवाई देर रात तक जारी रही। एसएसपी विवेक कुमार की मुजफ्फरनगर स्थित ससुराल से विजिलेंस की टीम को करीब 2 करोड़ के एफडी के करीब 100 कागजात के साथ ही संदिग्ध कैश ट्रांजेक्शन से जुड़े पेपर मिले हैं। इनमें 21 लाख की एक एफडी एसएसपी की पत्नी के नाम भी है। वहीं उनके ऑफिस व पैतृक घर सहारनपुर से भी कुछ अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं।