मामला सहारनपुर शहर का है। सहारनपुर एसएसपी दिनेश कुमार पी (ssp saharanpur ) सुबह 6 बजे से 9 बजे मिलने वाली छूट के दाैरान निरीक्षण पर निकले थे। अभी वह अपने आवास से कुछ ही दूर चले थे कि उन्हाेंने देखा एक व्यक्ति अपनी मासूम बच्ची के साथ जा रहा है और दोनों बगैर मास्क के ही निकले थे। इस पर एसएसपी ने गाड़ी रुकवाई और दाेनाें काे मास्क देते हुए हिदायत दी कि आगे से बगैर मास्क घर से बाहर नहीं निकलना है।