बाेले कि आने वाले वर्षों में उन्होंने सहारनपुर से अतिक्रमण को हटवाने और कचरा प्रबंधन के साथ साथ शहर के अंदर चल रही डेयरियों को बाहर निकलवाने और स्मार्ट सिटी की ओर बढ़ते हुए इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर बनाए जाने पर जोर देने की बात कही। इस दौरान सभी पार्षद और नगर आयुक्त भी मौजूद रहे। नगर आयुक्त ने कहा कि हमने जल प्रबंधन किया है और अब 24 घंटे जल की सप्लाई नहीं होती। केवल उन घंटों में जल सप्लाई होती है जब पानी की आवश्यकता हो। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में हमारी योजना है कि उन लोगों पर दंड भी लगाया जाएगा जो पानी का दुरुपयोग करते हैं या पानी को बेवजह बहाते हैं यह अलग बात है कि पत्रिका के साथ विशेष बातचीत में मेयर ने अभी इस मामले पर अपना पक्ष मजबूती से नहीं रखा है, उन्होंने यही कहा है कि अभी इस बारे में सोचा जा रहा है। ऐसा जरूरी नहीं है कि लोगों पर लगाया जाए।