अक्सर आपने देखा हाेगा कि वाहनाें में चलते हुए आग लग जाती है। इस तरह की घटनाआें के देखने के बाद आपके मन में एक सवाल जरूर उठता हाेगा कि अचानक वाहन में आग कैसे लग जाती है ? दरअसल अधिकांश मामलाें में एक्सट्रा इलैक्ट्राेनिक एेसेसिरीज आग लगने का कारण बनती हैं। अक्सर लाेग अपने वाहनाें में एक्सट्रा एसेसिरीज लाइट, हॉर्न, या रिफलेक्टर आदि लगवा लेते हैं आैर बाद में यही एक्सट्रा एसेसिरीज आग लगने का कारण बन जाती हैं। ध्यान रहे जब भी आपकाे वाहन में एक्सट्रा एसेसिरीज लगवानी हाे ताे वह किसी सर्टिफाईड वर्कशॉप या प्रशिक्षित इलैक्ट्रीशियन से ही लगवानी चाहिए। इस दाैरान आपकाे यह भी ध्यान रखना चाहिए कि एसेसिरीज ब्रांडेड हाे आैर वायर आईएसआई प्रमाणित हाें। अक्सर कमजाेर वायरिंग गर्म हाे जाती हैं आैर इसी से शार्ट सर्किट हाेता है आैर इससे आग लग जाती है। इसलिए अगली बार जब भी आप एक्सट्रा एसेसिरीज लगवाएं ताे इन सभी बाताें का ध्यान रखें। सावधानी इसी में है कि आप वाहन में एक्सट्रा एसेसिरीज लगवाने से बचे।