2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुस्लिम परिवार के घर भाजपा का झंडा देखा तो तबस्सुम हसन के समर्थकों ने बरसाए पत्थर

गंगोह से सामने आई राजनीतिक असहिष्णुता की खतरनाक तस्वीर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 2 Jun 2018, 2:04 PM IST

BJP Worker

मुस्लिम परिवार के घर भाजपा का झंडा देखा तो तबस्सुम हसन के समर्थकों ने बरसाए पत्थर

सहारनपुर. कैराना लोकसभा उपचुनाव में गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम बेगम की जीत के बाद समर्थक जोश में होश खो रहे हैं। रालोद सांसद तबस्सुम के समर्थकों ने गंगोह क्षेत्र में एक मुस्लिम भाजपाई पदाधिकारी के घर पर जमकर पथराव किया। बताया जाता है कि जीत की खुशी मना रहे गठबंधन समर्थक भाजपा नेता के घर पर लगे भाजपा के झंडे हटाने की मांग पर अड़ गए और जब भाजपा पदाधिकारी ने ऐसा करने से इंकार कर दिया तो उसके घर पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस बीच परिवार के सदस्यों ने अंदर से दरवाजा बंद करके पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी, लेकिन पुलिस के आने से पहले ही सभी समर्थक भाग खड़े हुए।

यह भी पढ़ें- कैराना-नूरपुर में मिली हार पर राजनाथ सिंह ने दार्शनिक के अंदाज में दिया चौंकाने वाला बयान

गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम बेगम की जीत के बाद सपा बसपा रालोद और कांग्रेस के समर्थकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस जीत के बाद समर्थकों ने ढोल नगाड़े के साथ ही जुलूस निकाल कर अपनी खुशी का इजहार किया। समर्थक उस समय बेकाबू हो गए, जब गंगोह थाना क्षेत्र के गांव लखनौती में उन्होंने एक मुस्लिम परिवार के घर की छत पर भाजपा का झंडा लगा देखा। बताया जाता है कि खुशी मना रहे समर्थकों ने यह झंडा उतारने की बात कही, लेकिन जब मुस्लिम भाजपा पदाधिकारी ने झंडा उतारने से इंकार कर दिया तो गठबंधन समर्थक घर पर पत्थर बरसाने लगे। इस पर परिवार के लोगों ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

कैराना-नूरपुर उपचुनावः भाजपा का सबसे बड़ा दाव हुआ फेल, इसलिए मिली हार

भाजपा समर्थक कार्यकर्ता और सेक्टर संयोजक सलमान जैदी के मुताबिक इसके बाद भीड़ ने उनके घर पर पथराव कर दिया। मामला बढ़ता हुआ देख उन्होंने तुरंत यूपी हंड्रेड पर पुलिस को सूचना दी। लेकिन, पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी माह से फरार हो गए। गंगो कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार के मुताबिक दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी और तनातनी हुई थी, पूरे मामले की जांच की जा रही है। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि पथराव की कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।