20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कश्मीर में कोरोना से मरने वाला अशरफ देवबन्द में भी रुका था एक रात, मचा हड़कंप

Highlights स्वास्थ्य विभाग ने उस मस्जिद में लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है जिसमें रुका था कश्मीर का व्यक्ति, मस्जिद में रहने वाले तीन किए गए क्वॉरेंटाइन
2 min read
Google source verification
कश्मीर में कोरोना से मरने वाला अशरफ देवबन्द में भी रुका था एक रात, मचा हड़कंप

कश्मीर में कोरोना से मरने वाला अशरफ देवबन्द में भी रुका था एक रात, मचा हड़कंप

सहारनपुर। कश्मीर के एक व्यक्ति की कोरोना ( Corona virus ) से मौत हाे गई है। जब इस बात का पता चला कि मरने वाला व्यक्ति 9 मार्च को देवबंद आया था और यहां एक मस्जिद में रात काे रुका था तो हड़कंप मच गया।

इस सूचना के मिलते ही, आनन-फानन में मुख्य चिकित्सा बीएस साेढी स्वास्थ्यकर्मियों की टीम के साथ देवबंद पहुंचे और उस मस्जिद में रहने वाले तीन लोगों को क्वॉरेंटाइन कराया। फिलहाल इस मस्जिद में किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। पूरी मस्जिद काे सैनिटाइज किया गया है। मस्जिद के साथ-साथ उसके एक किलोमीटर के दायरे को भी सैनिटाइज कराया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि जिस व्यक्ति की मौत हुई है उसकी वजह से देवबंद की मस्जिद में भी कोरोना के लक्षण हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Breaking: अब शामली सीएचसी में तैनात स्वास्थ्यकर्मी में दिखे कोरोना के लक्षण

कश्मीर के रहने वाले अशरफ जमात में देवबन्द आए थे और मस्जिद में रात को रुके थे। इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने इस मस्जिद से तीन व्यक्तियों को को निगरानी में रख लिया है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इनके नमूने भी जांच के लिए भेजे जा जाएंगे। अब ऐसे में परेशान करने वाली बात यह है कि, अगर इनमें से किसी एक का भी नमूना कोरोना की पुष्टि करता है ताे सहारनपुर के लिए यह बड़ा खतरा हो सकता है। इसकी वजह यह है कि, जमात में आए यह व्यक्ति देवबंद दारुल उलूम के कई तलबाओं से मिले थे।

गुरुवार काे दाे अन्य संदिग्ध भी सामने आए

गुरुवार काे सहारनपुर में कोरोना के दाे और संदिग्ध मामले सामने आए। इन दाेनों काे घर से जिला अस्पताल लाकर निगरानी में रखा गया है। इनमें से एक पंत विहार का मामला है और दूसरा शारदा नगर का बताया जा रहा है। शारदा नगर में एक लड़की नोएडा से आई थी जिसमें कोरोना जैसे लक्षण बताए जा रहे हैं। इसी तरह से पंत विहार से भी एक युवक को निगरानी में रखा गया है। यह भी किसी दूसरे राज्य से हाल ही में सहारनपुर आया था। दोनों की रिपाेर्ट का अब दाेनाें कालोनियों के लाेगाें काे इंतजार है।