20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking: अब शामली सीएचसी में तैनात स्वास्थ्यकर्मी में दिखे कोरोना के लक्षण

Highlights कोरोना पीड़ित कैराना के युवक का लिया था नमूना अब स्वास्थ्यकर्मी में सामने आए कोरोना के लक्षण
2 min read
Google source verification
corona

corona virus

शामली। सीएचसी में तैनात एक स्वास्थ्यकर्मी नें खुद में कोरोना जैसे लक्षण हाेने की आशंका जताई है। जिस स्वास्थ्यकर्मी ने खुद में कोरोना जैसे लक्षण हाेने की बात कही है वह पॉजीटिव पाए गए युवक के घर पर नमूना लेने के लिए गया था।

यह भी पढ़ें: जिंदगी से खिलवाड़: Lockdown के बीच दूध के टैंकर में छिपकर आए 16 लोग, वीडियो हुआ वायरल

यही कारण है कि, स्वास्थ्यकर्मी की आशंका के बाद शामली के पूरे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। अब आनन-फानन में स्वास्थ्यकर्मी काे आइसोलेट करते हुए उसके नमूने को जांच के लिए भेजा गया है। बतादें कि, कैराना में दुबई से लौटे एक युवक को कोरोना की पुष्टि हाे चुकी है। इसके बाद से ही युवक काे परिवार के साथ आइसोलेट किया गया है। युवक के नमूने लेने के लिए 20 मार्च को उसके घर पर सीएचसी में तैनात एक स्वास्थ्यकर्मी काे भेजा गया था। अब इसी स्वास्थ्यकर्मी ने खुद को कोरोना की आशंका जताई , जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। इस आशंका के बाद स्वास्थ्यकर्मी को जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में ही इस स्वास्थ्यकर्मी काे आइसोलेट किया गया है। विभाग की ओर से स्वास्थ्यकर्मी का नमूना भी जांच के लिए भिजवाया गया है।

यह भी पढ़ें: Baghpat: पहला कोरोना पॉजिटिव मिलने से गांव में मचा हड़कंप, घरों के बाहर पुलिसकर्मी तैनात

सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि स्वास्थ्यकर्मी में कोरोना जैसे लक्षण दिखाई दे रहे थे। अब जब तक जांच रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक उन्हे आईसोलेट किया जाएगा। इस घटना ने स्वास्थ्यकर्मियों में हड़कंप मच गया है। यहां यह भी बताना आवश्यक है कि जिस युवक में कोरोना की पुष्टि हुई थी उसके परिवार के सभी सदस्यों के नमूने लेकर भी जांच के लिए भेजे गए थे लेकिन उन सभी की जांच नैगेटिव आई है लेकिन इस परिवार के सभी सदस्यों काे अभी कई दिनों तक निगरानी में ही रखा जाएगा और 14 दिन बाद एक बार फिर से उके नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

शामली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग