1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सहारनपुर में हुए इस दर्दनाक हादसे में पुलिस पर लग रहे थे आरोप अब ये वीडियो आया सामने

सहारनपुर के अंबाला रोड शनिवार काे हुए एक्सीडेंट में एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 20 May 2018, 3:01 PM IST

सहारनपुर। अंबाला हाईवे पर शाहजहांपुर पुलिस चेकपाेस्ट के पास शनिवार काे हुए सड़क हाद्से का एक चाैंका देने वाला सीसीटीली फुटेज सामने आया है। इस दुर्घटना काे लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए जा रहे थे। यह आराेप लगाया गया था कि पुलिस की लापरवाही से दुर्घटना हुई जिसमें एक सीनियर सिटीजन आैर उनकी पुत्रवधु की माैत हाे गई। इस घटना से गुस्साए लोगों ने मौके पर जमकर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया था और पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

घटना की सीसीटीवी फुटेज का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें—

साफ आराेप लगाया जा रहा था कि सहारनपुर पुलिस का एक सिपाही हाईवे पर वाहनाें से अवैध वसूली कर रहा था आैर जब ट्रक चालक ने पैसे कम दिए ताे पुलिसकर्मी ने डंडा मारते हुए ट्रक पीछे हटाने के लिए चालक काे डांटा। इसी हड़बड़ाहट में जैसे ही ट्रक चालक ने पुलिस के डंडे के डर से ट्रक काे पीछे हटाया ताे पीछे स्कूटी पर सवार सीनियर सिटीजन आैर पुत्रवधु इस ट्रक की चपेट में आ गई आैर दाेनाें काे ट्रक ने कुचल दिया जिससे दाेनाें की माैत हाे गई। अब इसी घटना का जाे CCTV फुटेज सामने आया है उसने सभी आराेपाें काे सिरे से खारिज कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज ने इस घटना को लेकर बताई जा रही पूरी कहानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं और यह भी साफ कर दिया है यह दुर्घटना वास्तव में ऐसे नहीं हुई थी जैसे कि मौके पर हंगामा कर रहे लोग बता रहे थे। यह अलग बात है कि इस फुटेज की जांच हाेनी बाकी है लेकिन सहारनपुर एसएसपी बबलू कुमार का भी यही कहना है कि दुर्घटना बेहद दुःखद है, वह परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहते हैं कि दुर्घटना के बाद जाे आराेप लगाए गए वह सही नहीं थे आैर अभी तक की जांच में यह बात सामने आ चुकी है कि दुर्घटना अॉवरटेकिंग के दाैरान बैलेंस बिगड़ने से घटी थी। उनका कहना है कि पुलिस इस दुर्घटना का मुकदमा शनिवार काे ही दर्ज कर लिया गया था। कार्रवाई की जा रही है।

यह था पूरा मामला

सहारनपुर के माेहल्ला तोता चौक के रहने वाले 62 वर्षीय साेमवार अपनी पुत्रवधू मनीषा के साथ स्कूटी पर दवा लेने के लिए जा रहे थे । अंबाला रोड पर शाहजहांपुर चेक पोस्ट के पास यह दाेनाें एक ट्रक की चपेट में आ गए। इस दुर्घटना में साेमवार की माैके पर ही माैत हाे गई थी आैर पुत्रवधू मनीषा ने भी कुछ देर बाद दम ताेड़ दिया था। इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने मौके पर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया था। जाम लगा रहे और हंगामा कर रहे लोगों का यह आरोप था कि दुर्घटना एक पुलिसकर्मी की वजह से हुई है। पुलिसकर्मी ट्रक चालकों से पैसे वसूली कर रहा था और जब ट्रक चालक ने कम पैसे दिए तो उसने डंडा मारते हुए ट्रक पीछे हटाने के लिए कहा और इसी दौरान आनन-फानन में जब ट्रक चालक ने डरकर ट्रक काे पीछे हटाया ताे पीछे स्कूटी पर सवार व्यक्ति और उनकी पुत्रवधू ट्रक की चपेट में आ गए दाेनाें काे ट्रक ने कुचल दिय। इस दुर्घटना के बाद अब एक सीसीटीवी फुटेज यानि वीडियाे सामने आया है। इस वीडियो को देखने से यह सभी अरोप प्रथम दृष्टया गलत साबित हाेते हैं। वीडियो में ऐसा कुछ भी नहीं दिखाई देता कि एक्सीडेंट ट्रक के पीछे हटने से हुआ हो या कोई पुलिस वाला ट्रक को रोककर पीछे कर रहा हाे। अचानक एक ट्रक चलता हुआ आता है और उसके पिछले पहिए के नीचे स्कूटी सवार व्यक्ति गिर पड़ता है। अभी तक सामने आए इस सीसीटीवी फुटेज में केवल इतना ही दिखाई देता है लेकिन इस वीडियो फुटेज से कहीं ना कहीं यह जरूर साफ हो रहा है कि दुर्घटना ऐसे नहीं हुई थी जैसे कि उसको बताया गया। दुर्घटना का जो रूप बताकर मौके पर हंगामा किया गया आैर जाम लगाया गया उसके पीछे पुलिस के प्रति लाेगाें का गुस्सा माना जा रहा है। एेसे में बड़ा सवाल यह है कि जिस तरह से भीड़ ने पुलिसकर्मी पर आराेप लगाए उसके परिमाण कुछ भी हाे सकते थे। सवाल यह भी है कि आखिर बार-बार सहारनपुर में घटनाआें आैर दुर्घटनाआें की सत्यता काे छिपाते हुए उन्हे दूसरा रूप देने की काेशिश क्याें की जाती है ?

जानिए क्या है इस वीडियो में

इस दुर्घटना के बाद अब जो वीडियो सामने आई है उसमें एक ट्रक सड़क से चलता हुआ दिखाई देता है। एक दूसरा ट्रक दूसरी दिशा में खड़ा हुआ है जाे आगे पीछे नहीं हाे रहा, तभी अचानक चलते हुए ट्रक के पिछले पहिए के नीचे यह व्यक्ति आ जाता है। जब केबिन में बैठे ट्रक चालक को यह आभास होता है कि उसके ट्रक के पहिए के नीचे कुछ आ गया है ताे वह तुरंत ब्रेक लगाता है आैर ट्रक को पीछे हटाने की कोशिश करता है। इसी दौरान लोग शोर मचा देते हैं और इससे चालक तुरंत ट्रक को फिर से राेक देता है आैर आगे बढ़ाता है। वीडियो को देखने से ऐसा आभास होता है कि दुर्घटना होने के बाद ट्रक को आगे पीछे करने की वजह से भी स्कूटी सवार व्यक्ति को गंभीर चोटें आई होंगी। फिलहाल सहारनपुर पुलिस इस पूरी घटना की जांच कर रही है इस दुर्घटना के जो भी तथ्य सामने आएंगे हम आपको उनके बारे में भी भविष्य में अवगत जरूर कराएंगे।