25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Saharanpur / लश्कर-ए-तैयबा के नाम से मिला धमकी भरा खत देशभर की सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, जानिए क्या लिखा है खत में

लश्कर-ए-तैयबा के नाम से मिला धमकी भरा खत देशभर की सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, जानिए क्या लिखा है खत में

खत में हरियाणा आैर उत्तर प्रदेश के रेलवे स्टेशन,पेट्राेल पंप, आेवरब्रिज आैर धार्मिक स्थलाें काे निशाना बनाने की दी गई है धमकी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 25 Sep 2018, 10:02 PM IST

saharanpur

dhamki

सहारनपुर।

लश्कर-ए-तैयबा के नाम से हरियाणा आैर यूपी के रेलवे स्टेशन समेत पेट्राेल पंप आैर आेवरब्रिज के अलावा धार्मिक स्थलाें काे बम से उडा़ने की धमकी का एक खत अंबाला रेलवे स्टेशन के अफसराें काे मिला है। इस खत के मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियाें काे सतर्क कर दिया गया है। यह खत साेशल मीडिया पर भी वायरल हाे गया है। दाे पेज के इस खत के पहले पेज पर हरियाणा आैर उत्तर प्रदेश के कई ठिकानाें काे गिनाया गया है जबकि दूसरे पेज पर लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर माैलवी अबु बुखारी का नाम लिखा है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि जिस कागज पर यह खत लिखा गया है उस कागज पर भी रेलवे की मुहर लगी हुई है, यानि खत लिखने वाले ने खत लिखने के लिए रेलवे के ही कागज का इस्तेमाल किया है। इस खत की लिखावट एेसी है कि इसी सही ढंग से पढ़ा नहीं जा रहा आैर लेखनी काे देखने से एेसा लगता है कि खत लिखने वाले काे हिंदी भी ठीक से नहीं आती है। एेसे में आशंका यह भी जताई जा रही है कि जान बूझकर इस तरह का खत लिखा गया हाे। फिलहाल सुरक्षा एंजेसियाें काे अलर्ट करते हुए रेलवे स्टेशनाें के अलावा सार्वजनिक आैर धार्मिक स्थलाें की सुरक्षा तेज कर दी गई है। सहारनपुर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा एजेंसियाें के अफसराें ने गैर अधिकारिक रूप से खत के मिलने की पुष्टि करते हुए बताया है कि निगरानी बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ेंः दरिंदगीः शादी के चार साल बाद भी गंदी डिमांड नहीं हुई पूरी ताे पत्नी ताे छत से फेंका, जानिए क्या चाहता था पति

ये लिखा है खत में

धमकी भरे इस खत में टूटी फूटी लैंगवेज से लिखा गया है। सबसे पहले अंबाला रेलवे स्टेश काे निशाना बनाने की बात कही गई है। इसके अलावा जगाधरी रेलवे स्टेशन, सहारनपुर रेलवे स्टेशन, राेहतक रेलवे स्टेशन, रेवाड़ी रेलवे स्टेशन, पानीपत रेलवे स्टेशन, कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन आैर सिरसा समेत हरियाणा के कई स्टेशन काे बम से उड़ाने की बात कही गई है। इसी खत में आगे लिखा है कि हरियाणा आैर उत्तर प्रदेश के रेलवे स्टेशनाें, मिल्ट्री कैंपाें, रेलवे पुल आैर पैट्राेल प्लांटाें काे उड़ा देंगे। इसके बाद इस इसी खत में हरियाणा आैर उत्तर प्रदेश के धर्मिक स्थलाें काे निशाना बनाने की बात कही गई है। इसी खत में सहारनपुर के शाकम्भरी सिद्धपीठ मंदिर काे भी बम से उड़ाने की बात कहते हुए खत में लिखा गया है कि इस बार हरियाणा आैर उत्तर प्रदेश काे खून से रंग देंगे।

यह भी पढ़ेंः सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई इस युवक की करतूत, अब पुलिस काे है इसकी तलाश, आप भी देखिए वीडियाे

पाकिस्तान का लिखा गया है नाम

खत के दूसरे आैर अंतिम पेज पर लिखा है, ''आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा एरिया कमांडर माैलवी अबु बुखारी किश्तवाद कश्मीर, जम्मू कराची पाकिस्तान ''