बाद में इस घटना की वीडियो वायरल हुई तो हड़कंप मच गया। घटना मंगलवार की है। दोपहर के समय घंटाघर पर ट्रैफिक संचालन के लिए तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने अंबाला की ओर से आ रहे ट्रक चालक को रुकने का इशारा किया तो उसने ट्रक नहीं रोका और आगे बढ़ा दिया। ट्रक लेकर भाग रहे चालक का पुलिस ने पीछा किया और इस तरह आगे कुछ दूर जाकर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने ट्रक को रुकवा लिया।