15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिपाेर्ट: सहारनपुर मंडल में सुधर रही स्वास्थ्य सेवाएं, प्रदेश में तीसरे नंबर पर पहुंचा मंडल

Highlights सहारनपुर मंडल के लोगों के लिए अच्छी खबर है कि स्वास्थ्य सेवा की रेकिंग में सहारनपुर मंडल तीसरे स्थान पर आ गया है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 25 Feb 2020, 7:30 AM IST

बिना डॉक्टर के चल रहा स्वास्थ्य केंद्र

बिना डॉक्टर के चल रहा स्वास्थ्य केंद्र

सहारनपुर। शामली मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। मंडल में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हो रहा है। इसका दावा हम नहीं कर रहे बल्कि प्रदेश सरकार की रैंकिंग कर रही है।

यह भी पढ़ें: कलेक्ट्रेट के सामने ट्रक ने कुचला माैके पर माैत

दरअसल जनवरी की रैंकिंग में सहारनपुर मंडल ने लखनऊ और अलीगढ़ मंडल को पीछे छोड़कर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। यह अलग बात है कि अगर हम जिला स्तरीय रैंकिंग की बात करें तो सहारनपुर अभी भी प्रदेश में 19वें स्थान पर है। यानी सहारनपुर जिले में अभी भी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की आवश्यकता है। मंडल की बात करें ताे सहारनपुर में लखनऊ और अलीगढ़ को भी पीछे छोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें: टीबी राेग: अब घर-घर आएगी सरकारी टीम, पूछेगी नाम पता और लेगी सेंपल

यूपी हेल्थ बोर्ड की ताजा रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश स्तरीय रैंकिंग जारी की गई है। रैंकिंग में सहारनपुर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में काफी हद तक सुधार दिखाया गया है। जिलेवार रैंकिंग में प्रथम स्थान गौतमबुध नगर को मिला है और मंडल की बात करें तो सहारनपुर मंडल को तीसरी रैंकिंग मिली है। सहारनपुर वासियों के लिए यह बात राहत पहुंचाने वाली है कि पिछले वर्ष दिसंबर माह में सहारनपुर जिले की रैंकिंग 34 वें नंबर पर थी। इसमें अब सुधार हुआ है और सहारनपुर ने अब मेरठ को पीछे छोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के जाफराबाद में हिंसा के बाद पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहारनपुर डॉक्टर बी.एस. साेढी का कहना है कि हम लगातार स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने का प्रयास कर रहे हैं। जल्द इस रैंकिंग को और बेहतर किया जाएगा।