5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योगीराज में भाजपा नेता की बेटी के अपहरण के प्रयास मामले में दो गिरफ्तार

शहर के बीचाें-बीच तीन युवकाें ने किया था बीजेपी नेता की बेटी के अपहरण का प्रयास

2 min read
Google source verification
saharanpur

सहारनपुर. शहर के बीचों—बीच भाजपा नेता की बेटी से छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर अपहरण करने का प्रयास करने वाले तीन आरोपी में से पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार दोनों युवकों के नाम अब्दुल्ला पुत्र रफीक और आजम पुत्र असलम हैं। बता दें कि भाजपा नेता की ओर से तहरीर में दो युवकों को ही नामजद किया गया था, जबकि तीसरे को अज्ञात बताया गया था। पुलिस का कहना है कि तीसरे युवक की पहचान की जा रही है। इन दोनों युवकों से पूछताछ में तीसरे युवक का भी पता पुलिस ने लगा लिया है। लेकिन अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें- गजब: यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिका में लिखा ऐसा लव लेटर, हंसते-हंसते लोट-पोट हो गए टीचर

तमंचे के बल पर किया गया था अपहरण का प्रयास

इस घटना को दोनों आरोपी युवकों ने शहर के बीचों—बीच दुस्साहसिक ढंग से अंजाम दिया था और इनके साथ एक तीसरा जीवन भी शामिल था। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह के मुताबिक नामजद दोनों युवकों की गिरफ्तारी कर ली गई है और फरार तीसरे युवक की तलाश की जा रही है। उनका कहना है कि पकड़े गए दोनों युवकों के बयान लिए गए हैं और मामले में उचित कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि सोमवार रात को यह घटना शहर के बीचों—बीच नवाबगंज चौक के पास हुई थी और शहर के ही एक भाजपा नेता की बेटी से छेड़छाड़ की गई और जब लड़की और उसकी मां ने विरोध किया तो छेड़छाड़ कर रहे इन तीनों युवकों ने तमंचे के बल पर युवती को कार में खींचने का प्रयास किया। जब इस घटना का पता चला तो भाजपाइयों का गुस्सा फूट पड़ा और बड़ी संख्या में भाजपाई इकट्ठा हुए और रात में ही कोतवाली पहुंच गए। इस घटना को लेकर कोतवाली नगर में देर रात तक भीड़ जुटी रही और यहां माहौल गर्म रहा। इसी दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी इंदु सिद्धार्थ टीम के साथ दबिश देने के लिए निकली और दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें- बड़ी खबर: पीएम मोदी और अमित शाह को बड़ा झटका देने के लिए मायावती ने बनाया ये मास्टर प्लान

एक्टिवा पर मां के साथ जा रही थी युवती

बताया जा रहा है कि भाजपा नेता की बेटी अपनी मां के साथ एक्टिवा पर जा रही थी और यह घटना नवाबगंज चौक के पास स्थित आबकारी कार्यालय के पास हुई। दरअसल, इन दोनों को ज्वालानगर अपने घर जाना था और बताया जाता है कि इस दौरान जब यह दोनों आबकारी कार्यालय के पास पहुंचे तो वहां खड़े तीन युवकों ने फब्तियां कसना शुरू कर दिया। जब लड़की की मां ने विरोध किया तो एक युवक ने लड़की का हाथ पकड़ लिया और उसे कार में खींचने का प्रयास किया। जब महिला ने शोर मचाया तो तमंचा दिखाकर इन्होंने मां बेटी को आतंकित करने की कोशिश की और इस तरह इस घटना को अंजाम देकर तीनों फरार हो गए। इसके बाद मां बेटी ने इस घटना की खबर अन्य परिजनों को दी और इसके बाद यह खबर पूरे शहर में आग की तरह फैल गई। कुछ ही देर में यहां बड़ी संख्या में भाजपाई इकट्ठा हो गये। पूर्व विधायक राजीव कुमार के साथ अन्य भाजपाई कोतवाली नगर पहुंचे और घटना पर विरोध दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी और जल्द गिरफ्तारी की मांग की। गिरफ्तार दोनों युवकों के नाम अब्दुल पुत्र रफीक निवासी नवाबगंज और आजम पुत्र असलम निवासी बूढ़ी माई चौक नगर कोतवाली बताए गए हैं।

पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश की अन्‍य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें-