
road accident
सहारनपुर। छुटमलपुर से उत्तरकाशी शादी समाराेह में शामिल हाेने जा रहे सहारनपुर के परिवार की कार गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में दाे महिलाओं और इनके चार बच्चों की माैत हाे गई। मरने वालाें में छुटमलपुर में रहने वाले एक भाई की पत्नी उसके तीनाें बच्चाें के अलावा सहारनपुर की लाेहानी सराय कलाेनी में रहने वाले दूसरे भाई की पत्नी और इसकी सात माह की बेटी शामिल हैं। कार में महिलाओं और बच्चाें समेत दाेनाें भाईयाें के परिवार के 10 सदस्य सवार थे। इनमें से केवल दाेनाे भाई और एक भाई की दाे बेटियां ही जिंदा बची हैं। दुर्घटना सुबह करीब 9 बजु हुई। रात काे करीब 9 बजे जब मृतकाें के शव सहारनपुर पहुंचे ताे दाेनाें भाईयाें के परिवाराें में काेहराम मच गया।
यह दुर्घटना सुबह करीब 9 बजे हुई। सैंट्राें कार में छुटमलपुर के सरफराज और इसी के चचेरे भाई सहारनपुर की लाेहानी सराय के रहने वाले अलाद्दीन का पूरा परिवार सवार था। कार मसूरी में मौरियाणा टॉप के पास अचानक गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में सरफराज की 35 वर्षीय पत्नी तहरीम, 15 वर्षीय बेटी रिजा, 09 वर्षीय बेटी नताशा और इकलौते बेटे समी की माैत हाे गई। इसी कार में सवार सरफराज के चचेरे भाई लाेहानी सराय निवासी अलाद्दीन की 28 वर्षीय पत्नी शहजादी और इसकी 10 माह की बेटी गुड़िया की भी माैत हाे गई। अलाद्दीन की दाे अन्य बेटियाें काे गंभीर चाेटें आई लेकिन वह बच गई।
इस तरह दिल दहला देने वाली इस दुर्घटना में दाेनाें परिवाराें के कुल चार सदस्य ही जिंदा बचे हैं जबकि छह की माैत हाे गई है। मरने वालाें में एक सात माह की बच्ची भी है। कार में सवार दाेनाें चचेरे भाई अलाद्दीन और सरफराज के अलावा सरफराज की दाे बेटियां ही जिंदा बची हैं। रात करीब 9 बजे जब इनके शव छुटमलपुर और सहारनपुर पहुंचे ताे जैसे पूरे इलाके में दुःख पसर गया। महिलाओं और बच्चाें के शव देखकर दाेनाें परिवाराें में काेहराम मच गया।
ताे देरी से पहुंच पाई मदद
मृतकाें के परिवार वालाें के अनुसार दुर्घटना सुबह करीब 9 बजे हाे गई थी लेकिन मदद कई घंटाें बाद पहुंची। इस कारण घायलाें ने दम ताेड़ दिया। मंगलाैर के विधायक सईद अहमद के पाैत्र एडवाेकेट आशू के अनुसार उन्हाेंने भी प्रशासन काे दुर्घटना की सूचना समय से दे दी थी लेकिन मदद पहुंचने में काफी समय लग गया। परिवार वालाें का कहना है कि यदि समय से मदद पहुंच जाती ताे इतनी माैतें ना हाेती।
अलाउद्दीन की भांजी की थी शादी
छुटमलपुर की मुस्लिम कालोनी के रहने वाले हाजी सईद अहमद के दो बेटे सरफराज व शाहनवाज शादी विवाह में डीजे बजाने का काम करते हैं। सरफराज के चचेरे भाई अलाउद्दीन की भांजी की शादी उत्तरकाशी में होनी थी। बुधवार सुबह करीब चार सरफराज इसकी पत्नी व तीन बच्चाें के अलवा अलाउद्दीन इसकी पत्नी तीन बच्चे सैंट्राे कार में सवार हाेकर उत्तरकाशी के रवाना हुए। अभी कार मसूरी सुवाखोली मोटर मार्ग पर मोरियाणा टॉप के पास ही पहुंची थी कि अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। यह दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि सरफराज की पत्नी तहरीम,बेटी रिजा और नताशा के अलावा बेटे समी की माैत हाे गई।
इसी कार में सवार अलाद्दीन की पत्नी शहजादी और दस माह की बेटी गुड़िया की माैत हाे गई। सरफराज इसका भाई अलाउद्दीन व अलाउद्दीन की दो बेटी तुबा व मलाइका काे भी गंभीर चाेटे आई लेकिन इनकी जान बच गई। इनसे आगे दूसरी कार में दूसरा भाई शाहनवाज जा रहा था जिसे सरफराज ने दुर्घटना की जानकारी दी। सूचना पर परिवार वापस लाैटा ताे इतनी बड़ी दुर्घटना देखकर पैराें तले से जमीन खिसक गई।
रात में मृतकाें के शव पहुंचे ताे छुटमलपुर की मुस्लिम कालोनी में रहने वाले सरफराज के दिव्यांग पिता हाजी सईद व इसकी मां का जैसे आज कलेजा फट पड़ा। दाेनाें बेसुध हाेकर जमीन पर ही गिर गए। बड़ी संख्या में लाेग इकट्ठा हाे गए। छुटमलपुर ही नहीं चचेरे भाई के घर सहारनपुर नगर की लाेहानी सराय कालाेनी में भी ऐसा ही हाल था। इस दुर्घटना के बारे में जिसने भी सुना वही सिसक गया। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणाें का पता नहीं चल सका है जांच की जा रही है।
मरने वालाें में ये हैं शामिल
32 वर्षीय तहरीम पत्नी सरफराज अहमद निवासी छुटमलपुर सहारनपुर उत्तर प्रदेश।
10 वर्षीय रिजा बेटी सरफराज अहमद निवासी छुटमलपुर सहारनपुर उत्तर प्रदेश।
09 वर्षीय नताशा बेटी सरफराज अहमद निवासी निवासी छुटमलपुर सहारनपुर उत्तर प्रदेश।
ढाई वर्षीय शमी पुत्र सरफराज अहमद निवासी छुटमलपुर थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश।
26 वर्षीय शहजादी पत्नी अलाउद्दीन निवासी लाेहानी सराय सहारनपुर नगर उत्तर प्रदेश।
07 माह की आतिया बेटी अलाउद्दीन निवासी लाेहानी सराय सहारनपुर नगर उत्तर प्रदेश।
ये हुए घायल
36 वर्षीय सरफराज अहमद पुत्र सईद अहमद निवासी छुटमलपुर थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश।
26 वर्षीय अलाउद्दीन पुत्र खुर्शीद निवासी लाेहानी सराय सहारनपुर उत्तर प्रदेश।
5 वर्षीय मल्लिका बेटी अलाउद्दीन निवासी लाेहानी सराय सहारनपुर नगर उत्तर प्रदेश।
3 वर्षीय तूबा पुत्री अलाउद्दीन निवासी लाेहानी सराय सहारनपुर नगर उत्तर प्रदेश।
Published on:
26 Jun 2019 10:35 pm
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
