28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी सरकार के एक साल पूरे, 1340 एनकाउंटर में मारे गए 44 बदमाश

सहारनपुर में देर रात हुई पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 18 Mar 2018, 1:06 PM IST

saharanpur

सहारनपुर। उत्‍तर प्रदेश में योगी सरकार को एक साल पूरे हो चुके हैं। इस दौरान एनकाउंटर धड़ाधड़ किए गए, जो अब तक जारी हैं। अगर देखा जाए तो योगी सरकार के एक साल में यूपी पुलिस ने 1340 एनकाउंटर किए, जिनमें 44 बदमाश ढेर किए गए जबकि 3142 गिरफ्तार किए गए। ताजा मामला सहारनपुर का है, जहां कोतवाली मंडी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पूर्व में हुई मुठभेड़ों की तरह ही इस बार भी एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस को इस बार भी बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचा लिया। देर रात घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया था।

यमुना एक्‍सप्रेस-वे: दो बड़े हादसों में तीन डॉक्‍टरों समेत पांच की मौत, खंभों को तोड़ते हुए हाईवे से नीचे गिरी रोडवेज बस

चेकिंग के दौरान दिखे बदमाश

एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने बाइक पर जा रहे बदमाशों को रुकने का इशारा किया लेकिन वे नहीं रुके। पीछा करने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। दोनों ओर से हुई फायरिंग में एक बदमाश को गोली लगी है। उसके साथी ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करके उसको भी पकड़ लिया।

भरी पंचायत में बुजुर्ग को महिला ने मारा थप्‍पड़, अगले दिन इस हाल में मिला वृद्ध

मेरठ और मवाना क्षेत्र में सीरियल वारदात कर रहा था बदमाश

कोतवाली मंडी प्रभारी के मुताबिक, पकड़ा गया नईम बेहद शातिर बदमाश है। वह मेरठ में मवाना क्षेत्र में सीरियल घटनाएं कर रहा था। इसका साथी जो पकड़ा गया है, उसने अपना नाम पप्पू बताया है। पुलिस इससे भी पूछताछ कर रही है। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह के मुताबिक, इस गैंग ने मुजफ्फरनगर, मेरठ और मवाना क्षेत्र में कई वारदात की हैं।

दशकों से चल रहा था कापी बदलने का खेल, एक लाख में बन जाते थे मुन्नाभाई एमबीबीएस

बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर निकलती है पुलिस

सहारनपुर में पुलिस अब बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर निकलती है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि सहारनपुर पुलिस के एनकाउंटर इसकी वकालत कर रहे हैं। जिले में हो रहे एनकाउंटर में हर बार पुलिस की बुलेटप्रूफ जैकेट पर ही गोली लगती है और हर बार बदमाश के पैर में ही गोली लगती है। इससे कहीं ना कहीं यह प्रश्न उठता है कि आखिर क्या सहारनपुर पुलिस साधारण चेकिंग के दौरान भी बुलेटप्रूफ जैकेट पहनती है। शनिवार देर रात को हुई मुठभेड़ में भी पुलिस की बुलेटप्रूफ जैकेट पर ही गोली लगी है।

यमुना एक्सप्रेस—वे पर हो चुके हैं 4 हजार से ज्यादा सड़क हादसे, हादसों की ये है मुख्य वजह