26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के जिले में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल, यह है वजह

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की कलश यात्रा 25 अगस्‍त 2018 को पहुंचेगी सहारनपुर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 24 Aug 2018, 11:03 AM IST

Saharanpur News

यूपी के जिले में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल, यह है वजह

सहारनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के अस्थि कलश 25 अगस्त को सहारनपुर पहुंचेंगे। यहां बड़ी संख्या में लोग अपने श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए आएंगे और अस्थि कलश यात्रा निकाली जाएगी। शहर के बीचो-बीच से होते हुए यह यात्रा कई किलोमीटर का सफर तय करेगी। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:यूपी के एनकाउंटर मैन के पास आया यह फोन और भावुक हो गए एसएसपी

कक्षा 1 से 12 तक के स्‍कूल बंद

इसी को देखते हुए 25 अगस्त को सहारनपुर नगरीय क्षेत्र के कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से यह आदेश सभी स्कूलों को जारी कर दिए गए हैं। आदेशों में लिखा गया है कि नगर क्षेत्र के सभी बोर्ड से मान्यता प्राप्त कक्षा 1 से 12 तक के शिक्षण संस्थानों में पूर्ण अवकाश रहेगा और सभी विद्यालय संचालकों को इन आदेशों का कड़ाई से पालन करना होगा। अगर इन आदेशों के बावजूद भी कोई स्कूल खुला हुआ पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: यह युवा आईपीएस साइकिल पर निकलता है शहर में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हैं मुरीद

गवर्नर भी पहुंच रहे हैं सहारनपुर

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की अस्थि कलश यात्रा में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के राज्‍यपाल भी सहारनपुर पहुंच रहे हैं। अस्थि कलश यात्रा शुरू होने से पहले दिल्ली रोड स्थित सरस्वती विहार स्कूल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। इस श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में लोगों के जुड़ने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके लिए भाजपा की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम भी किए गए हैं और पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। गवर्नर के आगमन की भी पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। सहारनपुर एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल के मुताबिक, सुरक्षा व्यवस्था के पूरे इंतजाम किए गए हैं। पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई हैं।

यह भी पढ़ें: अटल बिहारी वाजपेयी की वजह से खुला था देश को हिला देने वाला यह हत्‍याकांड

शहर के बीच से निकलेगी अस्थि कलश यात्रा

शनिवार दोपहर करीब 3 बजे अस्थि कलश यात्रा पेपर मिल रोड से होते हुए सहारनपुर में प्रवेश करेगी। घंटाघर होते हुए यह निकलेगी। सरसावा यमुना घाट पर अस्थियों का विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान शहर भर में अस्थि कलश यात्रा पर पुष्पवर्षा होगी और लोग श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।

यह भी पढ़ें:अटल बिहारी वाजपेयी को जब पता चला था नातिन के प्रेम संबंध के बारे में तो उन्‍होंने...