देवबंद विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह के खिलाफ गुरुवार काे रणखंडी गांव के ग्रामीणाें ने आस्तीनें चढ़ाते हुए माेर्चा खाेल दिया। गुस्साए ग्रामीणाें ने विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की आैर पुतले काे आग के हवाले कर दिया। इतने में भी ग्रामीणाें का गुस्सा नहीं थमा आैर पुतला जलाने के बाद ग्रामीणाें ने गांव में एक पंचायत बुलाई जिसमें विधायक की जमकर खिलाफत करते हुए वाेट ना देने की बात तक कही दी। देवबंद विधान सभा क्षेत्र के सबसे अधिक आबादी वाले गांव के ग्रामीण किस बात पर क्षेत्रीय विधायक से गुस्सा हैं ? यह हम आपकाे इसी खबर में आगे बताएंगे लेकिन चुनावी साल में यह संकेत अच्छे नहीं है आैर इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि इसका असर आगामी 2019 चुनाव पर पड़ सकता है आैर भाजपा के लिए इस सीट पर मुश्किलें हाे सकती हैं।