मिली जानकारी के अनुसार कांधला थाना क्षेत्र के गांव भारसी में एक युवक और युवती का प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ही अपने घर से पिछले सप्ताह फरार हो गए थे। इसके बाद युवती के परिजनों ने युवक और उसके परिजनों पर अपहरण का आरोप लगाया था। जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि युवक युवती के साथ अपने एक रिश्तेदार के घर बागपत जिले में ठहरा हुआ है। दोनों के परिजन इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहे थे। ऐसे में युगल पर दबाव बढ़ता जा रहा था और समाज का डर उन्हें दिखाया जा रहा था। माना जा रहा है कि इसी से तंग आकर दोनों ने जहर खा लिया और फोन करके अपने परिजनों को इसकी सूचना दे दी।