वाराणसी. सिगरा के महमूरगंज में परिचित से मिलकर लौट रहे स्कूटी सवार युवक को सोमवार की रात्रि तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार युवक अखिल खन्ना दूर जा गिरा। स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की आवाज सुन कर स्थानीय लोग दौड़े कर मौके पर आए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से युवक को बीएचयू के ट्रामा सेंटर पहुंचवाया। परिजनों की तहरीर पर सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के बाद कार चालक तेज रफ्तार में ही मौके से भाग निकला। पुलिस केस दर्ज कर वाहन चालक की तलाश में जुटी है।