उपचुनाव में हार के बाद उत्तर प्रदेश सरकार एक्शन में आ गई है योगी सरकार ने आईएएस अफसरों के तबादलों के कुछ ही घंटों बाद आईपीएस अफसरों के तबादलों की लिस्ट जारी कर दी। शनिवार देर शाम जारी की गई लिस्ट में कई एसएसपी इधर से उधर कर दिए गए हैं। नोएडा के एसएसपी का पद संभाल रहे डीआईजी लव कुमार को पुलिस उपमहानिरीक्षक कारागार प्रशासन नियुक्त किया गया है। शामली एसएसपी डॉक्टर अजय पाल शर्मा को अब नोएडा एसएसपी बनाया गया है। एसएसपी गाजियाबाद एचएन सिंह को हटा दिया गया है, इन्हें सेनानायक 23 वी वाहिनी पीएसी मुरादाबाद की कमान दी गई है। पुलिस अधीक्षक बिजनौर प्रभाकर चौधरी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा बनाया गया है और पुलिस अधीक्षक गोंडा उमेश कुमार सिंह को बिजनौर नियुक्त किया गया है। सेनानायक 9 वी वाहिनी पीएसी मुरादाबाद देख रहे जे रविंदर गौड को एसएसपी मुरादाबाद बनाया गया है। एसएसपी इटावा वैभ कृष्ण को एसएसपी गाजियाबाद बनाया गया है यानि एचएन सिंह के स्थान पर अब वैभव कृष्ण गाजियाबाद की कमान संभालेंगे।