
राज्य के बजट से हर जिले की जनता को जो उम्मीदें थी वो पूरी नहीं हुई है। पीपीपी मोड़ मे बनने वाले मेडिकल कॉलेज के बारे में बजट में कोई घोषणा नहीं की गई। कृषि विश्वविद्यालय या कृषि महाविद्यालय की सौगात भी जिले की जनता को नहीं मिली।
प्रदेश के कई कन्या महाविद्यालयों में नया विश्य शुरु करने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की है, लेकिन जिले के दो कन्या महाविद्यालयों को इसमे वंचित रखा गया हैं।
श्रीकरणपूर में राजकीय महाविद्यालय के भवन निर्माण के बारे में भी बजट में कोई घोषणा नहीं हुई। महिला दिवस पर भी महिलाओं के लिए कोई भी अच्छी सुविधाओं की घोषणा नहीं की गई।
Published on:
08 Mar 2017 05:47 pm
