आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि औरंगजेब ने हिंदुओं पर बहुत जुल्म किए, हिंदुओं को तबाह किया, हिंदुओं का जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया। वह एक क्रूर बादशाह था। वह इस्लाम का पैगंबर नहीं था। अब बात यह कि उसके कब्र को हटाने को लेकर बवाल हो रहा है। मैं कहना चाहता हूं कि औरंगजेब हिंदुओं का दुश्मन था। लेकिन, मरने के बाद किसी की कब्र को तोड़ना, कब्र को खोदना, गड़े-मुर्दे उखाड़ना यह तालिबान का काम है, बांग्लादेश, अफगानिस्तान में हो सकता है। लेकिन, भारत में नहीं हो सकता है।