हालांकि एसडीएम बिलारी कुंवर पंकज सिंह का कहना है कि शीला नाम की एक महिला ने पीठासीन अधिकारी पर उसकी वोट डालने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि जब इसकी पूष्टि की जाती, उससे पहले ही भाजपा कार्यकर्ताओं पीठासीन अधिकारी के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पीठासीन अधिकारी ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।