आचार्य प्रमोद कृष्णम ने स्वागत भाषण में कहा कि मैं श्री कल्कि धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करता हूं। 18 साल पहले देखे गए 'सनातन धर्म' के सपने को पूरा करने के लिए देश के कोने- कोने से हजारों संत यहां एकत्र हुए हैं। हमारे धर्मग्रंथों में लिखा है, जब जब अधर्म और पाप अपने चरम पर पहुंचा, तब तब अधर्मियों का नाश करने और धर्म की पुर्नस्थापना करने के लिए भगवान ने अवतार लिया।