25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sambhal News: संभल में अधिवक्ता हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, चार लाख में दी गई थी सुपारी

Sambhal News: यूपी के संभल में 15 दिन पहले हुई अधिवक्ता सत्यपाल सिंह की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो शूटर और एक साजिशकर्ता को अरेस्ट कर लिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सम्भल

•

image

Mohd Danish

•

Updated: 3 Jan 2025, 7:59 PM IST

Police reveals advocate murder case in Sambhal

Sambhal News: संभल में अधिवक्ता हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा..

Sambhal News Today: संभल में 18 दिसंबर को दिनदहाड़े अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का खुलासा कर पुलिस ने साजिशकर्ता और दो शूटरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। चार लाख रुपए की सुपारी देकर अधिवक्ता सत्यपाल की हत्या रंजिशन कराई गई थी।

जानें क्या था पूरा मामला

संभल जिले के बहजोई निवासी अधिवक्ता सत्यपाल सिंह पर बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग कर हमला किया था। इसके बाद घायल अधिवक्ता की मौत हो गई थी। इस घटना में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। हत्याकांड का पर्दाफाश करने के लिए एसओजी और सर्विलांस के अलावा पांच टीमों को लगाया गया था। सीसीटीवी और मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल पर काम करते हुए पुलिस ने दोनों शूटर को चिन्हित कर लिया। अलीगढ़ के रहने वाले दोनों शूटर सुशील कुमार और प्रकाश को 2 जनवरी को अरेस्ट किया गया था।

यह भी पढ़ें:लखनऊ के होटल में मिले पांचों शव संभल में दफनाए गए, आरोपियों को फांसी देने की मांग

चार लाख में दी गई थी सुपारी

शूटरों ने बताया कि उन्हें 4 लाख रुपये की सुपारी अलीगढ़ के ही शंकर दादा ने दी थी, जिसने हलवाई लाखन सिंह से अधिवक्ता को मरवाने का सौदा किया था। पुलिस ने शूटर सुशील और प्रकाश के अलावा साजिशकर्ता हलवाई को अरेस्ट करते हुए जेल भेज दिया है। सुपारी लेने वाला शंकर दादा अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

बड़ी खबरें

View All

सम्भल

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग