21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Sambhal / CAA Protest: संभल में सपा कार्यकर्ताओं ने की पुलिस की गाड़ि‍याें में तोड़फोड़, चार बसों में लगाई आग

CAA Protest: संभल में सपा कार्यकर्ताओं ने की पुलिस की गाड़ि‍याें में तोड़फोड़, चार बसों में लगाई आग

Highlights Sambhal में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ि‍याें में की तोड़फोड़ प्रदर्शन के दौरान बेबस दिखा पुलिस व प्रशासन हमले में कई मीडियाकर्मी हुए घायल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सम्भल

•

image

sharad asthana

•

Updated: 19 Dec 2019, 2:25 PM IST

sambhal.png

संभल। उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के संभल (Sambhal) में गुरुवार को नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) के विरोध में हुआ प्रदर्शन हिंसक हो गया। संभल में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के कार्यकर्ताओं ने दुकानों व पुलिस की गाड़ि‍यों में तोड़फोड़ की और चार बसों में आग लगा दी। इसके बाद पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। वहीं, हालात को देखते हुए जनपद में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:CAA Protest: धारा-144 के बावजूद 100 से ज्‍यादा सपाइयों ने किया प्रदर्शन- देखें Video

गुरुवार को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में समाजवादी पार्टी ने प्रदर्शन का ऐलान किया था। दिल्‍ली और अलीगढ़ में हुए हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए पूरे उत्‍तर प्रदेश में पुलिस को अलर्ट कर दिया गया था। इसके बाद पूरे प्रदेश में धारा-144 लगा दी गई थी। साथ ही किसी भी तरह के जुलूस या प्रदर्शन पर रेाक लगा दी गई थी। इसके बावजूद गुरुवार को संभल समेत प्रदेश के कई जनपदों में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें:CAA Protest: दिल्‍ली जाने वालों के लिए जरूरी खबर, रूट डायवर्जन लागू, ये 15 मेट्रो स्‍टेशन किए गए बंद

प्रदर्शन ने लिया हिंसक रूप

संभल में प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया। संभल में नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी NRC के विरोध में गुरुवार को हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए। सुबह सपा कार्यकर्ताओं के अलावा मुस्लिम संगठनों के लोग शहर में जमा हो गए। संभल के सदर क्षेत्र में उन्‍होंने पुलिस की कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की और चार रोडवेज बसों में आग लगा दी। इस दौरान प्रदर्शनक‍‍ारियों ने वहां कवरेज कर रहे मीडिया कर्मियों पर भी हमला किया। इसमें कई मीडिया कर्मी घायल हो गए। इस बीच जनपद में पुलिस व प्रशासन बेबस दिखा।