
बड़ी खबर: शिवपाल यादव के साथ एक मंच पर आए कांग्रेस के यह दिग्गज नेता और हार्दिक पटेल, सियासी गलियारों में खलबली
संभल। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां अब दिखने लगी हैं। संभल में बुधवार को एक ऐसा नजारा दिखा, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है। यहां एक ही मंच पर शिवपाल यादव, कांग्रेस के दिग्विजय सिंह और हार्दिक पटेल दिखे। उनके साथ में कांग्रेस के तारिक अनवर ने भी मंच साझा किया। मौका था कल्कि महोत्सव का।
हार्दिक पटेल ने साधा निशाना
संभल में शुरू हुए कल्कि महोत्सव में बुधवार को दिग्गज नेताओं का जमावड़ा रहा। वहां कांग्रेस के दिग्विजय सिंह, हार्दिक पटेल और शिवपाल सिंह यादव के साथ ही तारिक अनवर एक ही मंच पर पहुंचे। इस दौरान हार्दिक पटेल ने कहा कि अभी तक उनका आंदोलन गुजरात या राजस्थान तक दिखता था, लेकिन अब जल्द ही उत्तर प्रदेश में उनका केंद्र बनेगा। बिना उत्तर प्रदेश के देश में माहौल नहीं बन सकता। राममंदिर पर उन्होंने कहा कि भाजपा कभी राम मंदिर नहीं बनवाएगी। गुजरात के हर घर, हर गांव में राम मंदिर है और अयोध्या जहां भगवान राम का जन्म हुआ, वहां मंदिर नहीं बना। यह मामला भाजपा जान-बूझकर उछालती है।
शिवपाल यादव ने कहा- उनके बिना नहीं बनेगी किसी की सरकार
वहीं, इस दौरान समाजवादी प्रगतिशील पार्टी के संस्थापक शिवपाल सिंह यादव कहा कि उनकी पार्टी के बिना किसी की भी सरकार नहीं बन सकती। प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी उनकी पार्टी बनेगी। साथ ही ये भी कहा कि परिवार एक है, उसमें कहीं कोई मतभेद नहीं है।
Published on:
15 Nov 2018 11:19 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
