संभल. लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है। संभल लोकसभा सीट पर भी मतदान जारी है। कुंदरकी विधानसभा के बूथ नंबर 393 पर ईवीएम मशीन खराब होने की वजह से अभी तक मतदान शुरू नहीं हुआ है। सूचना मिलते ही अधिकारी मशीन को ठीक करने में जुट गए है। सुबह ९ बजे तक संभल लोकसभा सीट पर १० प्रतिशत मतदान हुआ है।