बता दें कि जिले में बिजली चोरी पर पुलिस और प्रशासन सख्त है। सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के मोहल्ला दीपा सराय में सर्च अभियान के दौरान SP कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बिजली चोरी में पकड़े गए लोगों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि बिजली ऑफिसर्स से बदसलूकी करने वालों लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने सभी से मीटर लगवाकर समय पर बिल चुकाने और शांति बनाए रखने की अपील की।