Sambhal Violence News In Hindi: संभल में जामा मस्जिद के दोबारा सर्वे के दौरान बड़ा बवाल (Sambhal Violence) खड़ा हो गया। मस्जिद के अंदर सर्वे कर रही टीम को देख स्थानीय लोग मस्जिद के आसपास जुटने लगे। पुलिस द्वारा भीड़ को हटाने के प्रयास के बावजूद अचानक चारों ओर से पत्थरों की बौछार शुरू हो गई, जिससे स्थिति बेकाबू हो गई।