28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asad Encounter: असद के एनकाउंटर पर सपा सांसद शफिकुर्रहमान ने उठाए सवाल,बोले-मुसलमानों को परेशान किया जा रहा

Asad encounter: सपा सांसद ने सरकार पर आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में मुसलमानों के साथ ज्यादती हो रही है और कोई इसके बारे में आवाज नहीं उठा रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सम्भल

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 14 Apr 2023, 4:31 PM IST

sp-sansad-shafiqur-rahman-raised-questions-on-asad-encounter

सपा सांसद शफिकुर्रहमान

माफिया अतीक अहमद के बेटे और 5 लाख के इनामी असद के एनकाउंटर पर समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क ने सवाल उठाया है। उन्होंने आज मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार कानून को अपना काम नहीं करने दे रही है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार पर मुसलमानों को परेशान करने का आरोप लगाया।

एनकाउंटर न करके जेल भेजा जाना चाहिए था- सपा सांसद
संभल से सपा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क ने आज मीडिया से बात करते हुए असद के एनकाउंटर पर सवाल खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि असद का एनकाउंटर न करके उसे जेल भेजा जाना चाहिए था, कानून अपना काम करती असद का एनकाउंटर कोई हल नहीं है। इससे समाज मेंं गलत मैसेज जाएगा।


“मुसलमानों को परेशान किया जा रहा”
सपा सांसद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस सरकार में मुसलमानों को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है, भाजपा सरकार में मुसलमानों के साथ ज्यादती हो रही है और कोई इसके बारे में आवाज नहीं उठा रहा है। कानून को अपना काम नहीं करने दिया जा रहा है। इस सरकार में सब लोग परेशान हैं।

यह भी पढ़ें: Asad encounter : अखिलेश के बाद डिंपल ने असद के एनकाउंटर पर उठाए सवाल, जानिए क्या कहा?

सपा के दूसरे सांसद भी उठा चुके है सवाल
असद के एनकाउंटर पर सिर्फ डॉ शफीकुर्रहमान बर्क ने ही सवाल नहीं उठाया हैं। उनके अलावा सपा से मुरादाबाद के सांसद एस टी हसन, मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव भी सवाल उठा चुके हैं। डिंपल ने तो इस एनकाउंटर को फेक तक बता दिया है।

बड़ी खबरें

View All

सम्भल

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग