28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sambhal News: पति-पत्नी को कमरे में किया बंद, फ्रिज से खाए आम और लाखों ले उड़े, संभल में फिल्मी स्टाइल में चोरी

Sambhal News: संभल में फिल्मी अंदाज में चोरी की वारदात सामने आई है। चोर छत से घर में घुसे, पति-पत्नी को कमरों में बंद किया, फ्रिज से आम खाए और करीब 4 लाख रुपये के जेवरात, नकदी व मोबाइल लेकर फरार हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सम्भल

•

image

Mohd Danish

•

Updated: 27 Jul 2025, 12:52 PM IST

Theft in filmy style in Sambhal Husband and wife were locked in room

संभल में फिल्मी स्टाइल में चोरी | Image Source - Social Media

Theft in filmy style in Sambhal Today: उत्तर प्रदेश के संभल में शनिवार देर रात एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है, जहां चोरों ने फिल्मी अंदाज में एक घर में घुसकर लाखों की चोरी को अंजाम दिया। चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए, पति-पत्नी को अलग-अलग कमरों में बंद कर दिया और पूरे घर को खंगाल डाला। जाते-जाते चोरों ने फ्रिज से आम निकालकर खाए और फिर मेन गेट से फरार हो गए।

छत से घुसे चोर, दंपती को कमरों में बंद किया

यह सनसनीखेज घटना संभल की सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ठेर स्थित जैन मंदिर के पास हुई। अनिल गोयल और उनकी पत्नी रीना गोयल अपने घर में सो रहे थे, तभी रात करीब तीन बजे चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हो गए। घर में दाखिल होते ही चोरों ने पति-पत्नी को अलग-अलग कमरों में बंद कर दिया और बाहर से दरवाजे में कुंडी लगा दी ताकि कोई शोर न मचा सके।

लोहे की अलमारी तोड़ी, नल के हत्थे साथ लाए थे चोर

अनिल गोयल ने बताया कि चोर अपने साथ पानी के नल के दो लोहे के हत्थे भी लाए थे, जिनका इस्तेमाल उन्होंने घर की लोहे की अलमारी को तोड़ने में किया। इसके बाद चोरों ने अलमारी से सोने-चांदी की ज्वेलरी, नकदी और मोबाइल चुरा लिए। चोरी के दौरान चोरों ने घर के चारों कमरों को अच्छी तरह से खंगाला।

4 बजे उठे अनिल, पाइप से खोला दरवाजा

सुबह करीब 4 बजे अनिल गोयल की नींद खुली। उन्होंने देखा कि कमरा बाहर से बंद था। उन्होंने स्टील के पाइप की मदद से करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत कर दरवाजा खोला और बाहर निकलने में सफल हुए। बाहर निकलते ही उन्हें पूरे घर की हालत देख होश उड़ गए।

क्या-क्या चुरा ले गए चोर?

चोरों ने घर से सोने की चार अंगूठी, एक डायमंड अंगूठी, एक चैन, एक पेंडिल, हाथ का चांदी का ब्रेसलेट, 18,000 रुपये नकद और दंपती के दोनों मोबाइल फोन चुरा लिए। इतना ही नहीं, चोरी करते वक्त उन्हें भूख लगी तो उन्होंने फ्रिज से आम निकालकर खा लिए और सबूत छोड़ते हुए आराम से मुख्य गेट से बाहर निकल गए।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह और एकता चौकी प्रभारी सत्यम बालियान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और सभी कमरों और छतों की जांच की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके।

दुकान में भी चोरी की कोशिश

पड़ोस में स्थित मनोज गुप्ता की दुकान में भी चोरी का प्रयास किया गया। वहां छत पर चोरों द्वारा लाया गया लोहे का हत्था बरामद हुआ है, जिससे यह साफ होता है कि चोर इलाके में कई जगहों को टारगेट करने आए थे।

जांच में जुटी पुलिस

अनिल गोयल के अनुसार, चोरी में लगभग 4 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने पूरे इलाके में जांच तेज कर दी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है। इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह ने बताया, "घटना की गंभीरता को देखते हुए खुद घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। आसपास लगे कैमरों की जांच जारी है और चोरों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।"

बड़ी खबरें

View All

सम्भल

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग