शनिवार को वह पत्नी रजनी, बेटा निक्की, बेटी ज्योति व डौली को साथ लेकर श्मशान घाट पहुंच गया। जहां उसने पूरे परिवार के ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। लेकिन आसपास के लोगों ने उसे रोक लिया । उसके बाद उसने खुद व पूरे परिवार के हाथ जंजीर से बांधे और एक पेड़ में जंजीर डालकर ताला लगा दिया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस के साथ ही सीओ अशोक कुमार, एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित मौके पर पहुंच गए। दोनों अधिकारीयों ने उसकी समस्या का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद वो शांत हुआ। ये घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी रही।