
Akhilesh Yadav Birthday: समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव को सपा नेता ने जन्मदिन की बधाई दी है। संत कबीर नगर की मेंहदावल विधानसभा सीट के जयराम पांडे ने जन्मदिन की बधाई देते हुए पोस्टर लगवाया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इतना ही नहीं, सपा नेता जयराम पांडेय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पार्टी प्रमुख को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा, “माननीय अखिलेश यादव को को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। जिसकी सोच और नेतृत्व में हर समुदाय को समानता और सम्मान मिलता हो, जिसका मार्गदर्शन समाज के हर वर्ग को एकजुट करता हो, उसी के हाथों सत्ताईस में सत्ता हो। आपके यश और कीर्ति का सदा ही विस्तार हो।”
सपा कार्यालय के बाहर जयराम पांडेय द्वारा लगाई गई होर्डिंग में अखिलेश यादव को प्रभावशाली नेता के रूप में दिखाया गया है। उन्होंने सिर पर समाजवादी पार्टी की पारंपरिक लाल टोपी पहनी हुई है। होर्डिंग पर लिखा है, " 24 में बरसा जनता का आशीष, दिवारों पर लिखा है, कौन होगा...सत्ताई का सत्ताधीश।" अंत में संस्कृत भाषा में जन्मदिन की बधाई दी गई है। "त्वं जीव शतं वर्धमानः। जीवनं तव भवतु सार्थकम्।। इति सर्वदा मुदं प्रथयामहे। जन्मदिवसस्य अभिनन्दनानि।" इसका हिंदी में अर्थ है, "आप सौ वर्ष जीवित रहो। आपका जीवन सार्थक हो। हम हमेशा अपनी खुशी जाहिर करते हैं। आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं।'
आपको बता दें कि साल 2024 में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। पार्टी 90 लोकसभा सीटों में 37 पर जीत दर्ज करके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी।
गुगल के मुताबिक, सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जन्मदिन 1 जुलाई को आता है। हालांकि, कुछ सपा नेताओं का मानना है कि उनका वास्तविक जन्मदिन 23 अक्टूबर को है। इसी क्रम में सपा नेता जयराम पांडेय ने अलग अंदाज में बधाई दी है।
Updated on:
23 Oct 2024 11:37 am
Published on:
23 Oct 2024 11:37 am
