
mission admission 2018 dates
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन तिथि फिर बढ़ा दी गर्इ है। अब तीस मर्इ तक आवेदन किया जा सकता है। काफी कम आवेदन आने के बाद विश्वविद्यालय ने यह कदम उठाया है। अब स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए 30 मई तक आॅनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय आैर संबद्घ काॅलेजों में प्रवेश के लिए इस बार विवि में ही आवेदन लिया जा रहा है। आॅनलाइन आवेदन के बाद प्रवेेश परीक्षा कराया जाएगा। फिर मेरिट के मुताबिक छात्रों को काॅलेज आवंटित किया जाएगा। लेकिन कर्इ बार आवेदन तिथि बढ़ाए जाने के बाद भी विवि की संयुक्त प्रवेश की कोशिशें परवान चढ़ती नहीं दिख रही। वजह यह कि विवि आैर काॅलेजों को मिलाकर करीब एक लाख बहत्तर हजार सीटें स्नातक के विभिन्न वर्ग में है। लेकिन अभी तक करीब चालीस हजार छात्रों ने आवेदन कर रजिस्ट्रेशन में रूचि दिखार्इ है जबकि साढ़े तैतीस हजार ही अभी तक आवेदन शुल्क जमा कर सके हैं। शुल्क जमा करने वाले अभ्यर्थियों में 16240 पुरूष अभ्यर्थी जबकि 16946 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए आॅनलाइन आवेदन करने वालों में 9930 सामान्य वर्ग से तो 18281 आेबीसी तो 4646 एससी आैर 330 एसटी शामिल हैं।
पहले विवि मान रहा था कि यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी नहीं होने से आवेदन नहीं आ रहे हैं लेकिन यूपी बोर्ड का रिजल्ट आने के बाद भी फिलहाल आंकड़ो में कोर्इ खास तब्दीली नजर नहीं आ रही है।
ऐसे होगा स्नातक कक्षाओं में प्रवेश
स्नातक प्रवेश परीक्षा परिणाम आने के उपरान्त 03 दिनों के भीतर पूर्व में दिये गये लाॅगिन आईडी एवं पासवर्ड की मदद से अपने मनपंसद के विश्वविद्यालय परिसर/महाविद्यालयों का चयन करेंगे। उनके चयन तथा गुणानुक्रम के अनुसार उनको महाविद्यालय का आवंटन किया जायेगा। अभ्यर्थी वेबसाइट पर उपलब्ध सूची के अनुसार विवरणिका में वर्णित अभिलेखों (अक तालिका एवं प्रमाणपत्रों आदि) की मूलप्रति एवं छायाप्रति के साथ आवंटित महाविद्यालय में जायेंगे। महाविद्यालय उनके अभिलेखों के सत्यापन के उपरान्त उनका प्रवेश करेगा।
Published on:
07 May 2018 06:36 am
बड़ी खबरें
View Allसंत कबीर नगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
