4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन जिलों के लिए मुश्किल भरे हो सकते हैं अगले 48 घंटे

  मौसम विभाग ने फिर जारी किया अलर्ट, एक पखवारे में चौथी बार बिगड़ा मौसम का मिजाज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

संत कबीर नगर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 18 May 2018, 1:42 AM IST

मौसम का बदला मिजाज तेज अंधड़ के साथ बारिश, ओले गिरे

Mood of the weather, mood swings, rain with thunderstorm

गोरखपुर। यूपी में तीन बार तबाही मचा चुका तूफान एक बार फिर दस्तक देने जा रहा है। अगले 48 घंटों में पूर्वांचल के जिलों में फिर तबाही का तूफान आने जा रहा। कड़क के साथ बिजली चमकने के साथ धूलभरी आंधी भारी तबाही मचा सकती है। मूसलाधार बारिश के साथ तेज चलने वाली हवाओं से काफी नुकसान की आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग ने यह चेतावनी जारी कर सचेत रहने का निर्देश दिया है। प्रशासनिक अमलों को भी अलर्ट कर दिया गया है।

इन जिलों में अलर्ट जारी

गोरखपुर, बस्ती, संतकबीरनगर, देवरिया, कुशीनगर सहित उत्तर भारत के विभिन्न इलाकों में आंधी-तूफान की आशंका जताई गई है।

उत्तर प्रदेश में तीन बार तबाही मचा चुका है आंधी-तूफान

बीते दो मई के अलावा 13 मई यानी रविवार को भी आंधी-पानी ने काफी तबाही मचाई थी। दर्जनों जानें इस वजह से चली गई थी। पूरे यूपी में मौसम ने काफी सितम ढाए थे। कई जानें गई थी। किसान बर्बाद हो गए थे। गरीबों के आशियाने तबाह हो गए थे। अचानक से आई इस तबाही ने किसी को संभलने का मौका भी नहीं दिया था। तबाही के बाद बस उसका आंकलन किया जा सका।
अब लोग और सरकरी विभाग इस तबाही को और नहीं होने देना चाहता है। इसलिए अगले 24 घंटों के मौसम के पूर्वांनुमान और अलर्ट को देखते हुए सभी सक्रिय हैं। लोग भी तबाही से निपटने के लिए अपनी तैयारियां कर रहे। हर जिलों में आपदा प्रबंधन विभाग तूफान-अत्यधिक बारिश या किसी अन्य प्राकृृतिक आपदा से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग भी अपने सूत्रों और लोगों को चैकन्ना रहने का संदेश प्रसारित कर रहा है।
शासन द्वारा भी सभी अफसरों को निर्देश जारी किया गया है कि आपदा से प्रभावित लोगों को राहत देने में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। तत्काल ही समस्त सर्वे काम पूरा कर संबंधित पत्रावलि भेजी जाए। अहेतुक सहायता तत्काल मुहैया कराई जाए। अपने अपने जिलों में डीएम व एसपी हर प्रकार की स्थिति पर नजर बनाए रखे ताकि सहायता में किसी प्रकार की कोताही न हो।

बड़ी खबरें

View All

संत कबीर नगर

उत्तर प्रदेश