13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी के इस जिले में सीडीओ के सामने ही भिड़ गए दो बड़े अधिकारी, इस तरह शांत कराया गया

गैर जनपद भेजने के लिए शासन को पत्र लिखने की बात कहते हुए फटकार लगाई

2 min read
Google source verification
up govt

UP Government

संतकबीरनगर जिला बेसिक शिक्षा विभाग में आए दिन मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ हाकिम सिंह ने बीएसए दफ्तर का औचक निरीक्षण किया। अचानक से पहुंचे सीडीओ ने खामियां मिलने पर बीएसए की लापरवाह रवैया से नाखुशी जाहिर करते हुए चेतावनी दी। सीडीओ ने इंग्लिश मीडियम स्कूलों में शिक्षकों की चयन प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर बीएसए और डाॅयट प्राचार्य दोनों से नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द पूरा करने को कहा। शिकायत मिलने और खामियां पाए जाने से नाराज सीडीओ ने मान्यता सहित विभिन्न मामलों की आधा दर्जन से अधिक फाइलों को जब्त करवा लिया। यही नहीं सीडीओ के सामने ही एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने वाले बीएसए माया सिंह व डाॅयट प्राचार्य प्रताप सिंह बघेल को गैर जनपद भेजने के लिए शासन को पत्र लिखने की बात कहते हुए फटकार लगाई।
संतकबीरनगर जिले में 45 सरकारी विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा देने के लिए तैयार करना है। इन विद्यालयों पर अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा देने वाले शिक्षकों की तैनाती करनी है। शासन द्वारा स्वीकृत 219 पदों के सापेक्ष शिक्षकों को यहां तैनात करना है। लेकिन संतकबीरनगर में शिक्षकों की तैनाती तो दूर की बात है अभी तक चयन प्रक्रिया तक पूरी नहीं की जा सकी है। यही नहीं सीडीओ को बीते दिनों बीएसए दफ्तार की तमाम गंभीर शिकायतेें भी मिल रही थीं। शिकायत थी कि विद्यालयों की मान्यता की फाइलें पिछले कई वर्षो से लम्बित पड़ी हुई है। मान्यता के लिए प्रबन्धक से लेकर शिक्षक तक परेशान है। इसके अलावा शिक्षकों की तमाम समस्याओं का समय से निस्तारण नहीं हो सका है। आरोप है कि बीएसए और डाॅयट प्राचार्य में आपसी समन्वय न होने से शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पा रहा।
निरीक्षण करने पहुंचे सीडीओ ने जब दोनों को तलब किया तो कई मामलों में दोनों उनके सामने ही भिड़ गए और एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे। इस पर गुस्साए सीडीओ ने दोनों के तबादले के लिए शासन में लिखने की बात कहते हुए फअकार लगाई।