27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

11वीं की छात्रा को मां-बाप छोड़कर गए बाहर, घर लौटे तो नग्न मिला बेटी का शव, फिर जानिए क्या हुआ

सतना में पढ़ती थी: गोबरांव खुर्द में वारदात के समय घर पर थी अकेली
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 21 May 2018, 1:11 PM IST

11th girl found Dead body in house

11th girl found Dead body in house

सतना। उचेहरा थाना क्षेत्र के गोबरांव खुर्द में रिटायर्ड फौजी की बेटी का शव घर पर नग्न अवस्था में मिला है। परिजनों को आशंका है कि दुष्कर्म के प्रयास के बाद हत्या की गई है। वारदात के बाद गांव में सनाका खींच गया। सूचना पर पहुंची उचेहरा पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया गया। पुलिस जांच में मामले को संदिग्ध मान रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों का सौंप दिया गया है।

ये है मामला
बताया गया है कि गोबरांव खुर्द में रिटायर्ड फौजी हीरामन सिंह परिवार सहित रहते हैं। उनकी 11वीं में पढऩे वाली नाबालिग बेटी रीमा सिंह भी साथ में ही रहती थी। शनिवार को वो घर में अकेली थी, माता-पिता बाहर थे। शाम करीब ७ बजे मां घर पहुंची, तो घर के दरवाजे खुले थे। मां आवाज देते हुए अंदर दाखिल हुईं, तो रीमा नहीं दिखाई दी। उसके बाद वो घर के ऊपरी हिस्से में गईं, तो बेड पर चद्दर ओढ़े रीमा लेटी दिखी। उन्होंने चद्दर हटाई तो रीमा मृत पड़ी हुई थी और शरीर पर कपड़े नहीं थे।

पीएम रिपोर्ट का इंतजार
उसके बाद उन्होंने पति को फिर पुलिस को सूचना दी गई। देर रात पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वारदात स्थल को सुरक्षित करते हुए परिजनों से पूछताछ की। रविवार सुबह टीआई एसएम उपाध्याय और सीन ऑफ क्राइम यूनिट से वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. महेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे और घटना स्थल और शव का परीक्षण करते हुए सुराग जुटाए। मृतका के पिता को आशंका है कि दुष्कर्म का प्रयास करते हुए उनकी बेटी की हत्या कर दी गई। हालांकि पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

चादर व कपड़े मेडिको लीगल को भेजे
पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच के बाद बताया कि मृतका के शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। जब पुलिस पहुंची तो मृतका ने कपड़े पहने हुए थे। आशंका यह है कि गला दबाकर हत्या की गई है। पीएम रिपोर्ट से यह भी स्पष्ट हो जाएगा कि रीमा के साथ दुष्कर्म हुआ या प्रयास किया गया। जहां शव पड़ा था, उसके पास ही कमरे में बेड बिछा हुआ है। बेड की चादर पर सीमन जैसा कुछ द्रव्य फॉरेंसिक टीम को मिला। चादर, मृतका के कपड़े और कई अन्य सुराग जब्त कर जांच के लिए मेडिकोलीगल सागर भेजा जाएगा।

पिता गए थे खेत, मां सतना गईं थी
पुलिस के अनुसार, गोबरांव खुर्द निवासी रिटायर्ड फौजी हीरामन सिंह ने बताया है कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे घर से अहरी (खेत) की ओर चले गए थे। पत्नी सतना चली गई थीं। एेसे में रीमा घर में अकेले थी। शाम सात बजे पति पत्नी वापस घर आईं, तो पाया कि घर के सभी दरवाजे खुले हैं। रीमा को बुलाने मां ऊपर कमरे की ओर गई, तो देखा कि गैलरी में चादर ओढ़े रीमा पड़ी है। आवाज देने पर नहीं उठी तो चादर हटाया। रीमा उलटी पड़ी थी। शरीर पर समीज के अलावा कुछ नहीं था। सीधा किया तो रीमा की नाक से खून निकला। इसके बाद रीमा की मां ने नातिन की मदद से कपड़े पहनाते हुए शव को नीचे तखत पर रखवा दिया।

पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद
पिता हीरामन सिंह ने बताया कि सतना में रहकर पढ़ाई कर रही बेटी रीमा से जानकारी मिलने के बाद 22 जनवरी को उन्होंने थाना उचेहरा में लिखित आवेदन दिया था। जिसमें बताया था कि गांव के ही ऋतुराज सिंह व मिलेन्द्र सिंह बेटी को अलग-अलग नंबरों से फोन करते हैं और अश्लील बातें करते हैं। साथ ही रीमा को धमकी दी गई है कि वह किसी को बताएगी, तो परिवार को जान से मार दिया जाएगा। हीरामन का कहना है कि पुलिस ने आवेदन पर कोई गंभीरता नहीं बरती।

बड़ी खबरें

View All

सतना

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग