25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

19 साल की लड़की से शादी करेंगे 77 साल के दादू!

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 1 मार्च को निर्धारित सामूहिक विवाह सम्मेलन बेमेल वैवाहिक बंधनों का समारोह बनने जा रहा है। 77 साल का वृद्ध 19 साल की लड़की से विवाह रचाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 28 Feb 2025, 10:50 AM IST

MP News

MP News

MP News : मध्यप्रदेश के सतना में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना(Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana) के तहत 1 मार्च को निर्धारित सामूहिक विवाह सम्मेलन बेमेल वैवाहिक बंधनों का समारोह बनने जा रहा है। 77 साल का वृद्ध 19 साल की लड़की से विवाह रचाएगा। 20 साल का युवा भी विवाह बंधन में बंधने की तैयारी है।

ये भी पढें - Holika Dahan 2025 : 30 साल बाद होलिका दहन पर दुर्लभ शूल योग, जानिए इसकी खासियत

जी, हां। सरकारी मदद(Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana) से होने वाले इस विवाह सम्मेलन के लिए नगर निगम की ओर से दूल्हे-दुल्हनों की जारी सूची यही कहानी कहती है। सूची में 70वें नंबर पर एससी वर्ग की दीपा चौधरी (19) दादूराम सिंह (77) की दुल्हन बनेगी। इसी सूची में 65 नंबर पर 29 साल की पूजा चौधरी का 56 साल के रामप्रकाश से विवाह तय हुआ है। लड़कों के लिए विवाह की कानूनी उम्र 21 साल है, पर सूची के पहले नाम संगम चौधरी की उम्र 20 वर्ष है। उसकी दुल्हन पिंकी चौधरी की उम्र 21 वर्ष है।

ये भी पढें - मार्च में पड़ेगी प्रचंड गर्मी, IMD ने दी चेतावनी, 40 डिग्री के पार जा सकता है पारा

निगम का जवाब-चैक कराता हूं

बीटीआइ ग्राउंड में मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना(Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana) में यह आयोजन होना है। 500 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य था। 241 आवेदन आए। छानबीन समिति ने 196 जोड़ों को पात्र पाया। 45 आवेदन खारिज हो गए हैं। पत्रिका के सवाल पर निगम उपायुक्त भूपेंद्र देव बोले-21 साल की लड़की और 77 साल के वृद्ध का नहीं हो सकता। आपने बताया तो मैं चेक कराता हूं।